कंगना रनौत की नई फिल्म का टीजर Out.
- कंगना रनौत की अगली फिल्म 'सिमरन' का टीजर रिलीज.
- एक मिनट के टीजर में कंगना का कोई भी डायलॉग नहीं.
- डायरेक्टर हंसल मेहता के साथ कंगना रनौत की पहली फिल्म.
नई दिल्ली:
एक्ट्रेस कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्म 'सिमरन' का ऑफिशियल टीजर सामने आ गया है. एक मिनट के इस टीजर में कगंना अलग-अलग अवतार में दिखाई दे रही हैं. इसमें कंगना का एक भी डायलॉग नहीं है, फिर भी वे अपनी अदाओं और मस्ती भरी अंदाज से दर्शकों को हंसा रही हैं. पूरे वीडियो में सिर्फ बैकग्राउंड म्यूजिक सुनाई दे रहा है. ऐसा लगता है कि टीजर को कुछ इस तरह डिजाइन किया गया है, ताकि दर्शकों को फिल्म की कहानी समझ नहीं आए.
फिल्म का डायरेक्शन हंसल मेहता ने किया है. यह कंगना की डायरेक्टर हंसल के साथ पहली फिल्म है. इससे पहले हंसल अलीगढ़ (2015), सिटीलाइट्स (2014), शाहिद (2013) जैसी बेहतरीन फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं. राजकुमार राव स्टारर 'शाहिद' के लिए हंसल मेहता ने बेस्ड डायरेक्टर का नेशनल अवॉर्ड भी जीता था.
फैशन (2008), क्वीन (2014) और तनु वेड्स मनु रिटर्न्स (2015) जैसी फिल्मों के लिए नेशनल अवॉर्ड जीत चुकीं कंगना के लिए 'सिमरन' काफी अहम है. वो इसलिए क्योंकि उनकी पिछले फिल्म 'रंगून' बॉक्सऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थी. इसी साल 24 फरवरी को रिलीज हुई 'रंगून' में कंगना के अलावा शाहिद कपूर और सैफ अली खान ने लीड किरदार निभाया था. वर्ल्ड वॉर-II पर बेस्ड यह फिल्म विशाल भारद्वाज ने डायरेक्ट की थी. लेकिन फिल्म दर्शकों को इंप्रैस करने में नाकामयाब रहीं.
देखें 'सिमरन' का टीजर:

'सिमरन' के टीजर में कंगना रनौत

टीजर में कंगना रनौत का लुक.
देखें 'सिमरन' का टीजर:
बता दें, 'सिमरन' में कंगना के अलावा सोहम शाह, रुपिंदर नागर, ईशा तिवारी भी दिखाई देंगे. फिल्म 15 सिंतबर, 2017 को रिलीज होगी.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Kangana Ranaut, Simran, Hansal Mehta, Kangana Ranaut Simran, Simran Teaser