- अपूर्व ने कहा कंगना फिल्म की कहानी लिखने पर झूठ बोल रही हैं
- कंगना ने डायलॉग्स में बदलाव किए हैं और वह काफी अच्छे हैं: अपूर्व
- कंगना रनौत की यह फिल्म अमेरिका में रहने वाली एक नर्स की कहानी पर है
नई दिल्ली:
कंगना रनौत की आने वाली फिल्म 'सिमरन' के टीजर ने आते ही इस फिल्म को लेकर उत्सुकता पैदा कर दी है. कंगना का जाना-पहचाना अंदाज और उनकी जबरदस्त एक्टिंग के बल पर इस टीजर में कंगना के लुक की झलक भर ने लोगों की तारीफ पा ली है. लेकिन 'रंगून' के बाद कंगना की इस फिल्म की भी शुरुआत विवाद से हुई है. कंगना रनौत को अपनी आने वाली फिल्म 'सिमरन' की कहानी, डायलॉग और स्क्रीनप्ले में योगदान के लिए क्रेडिट दिया गया है. एक दिन पहले ही इस फिल्म के राइटर अपूर्व असरानी ने ट्वीट में फिल्म के लिए पूरा क्रेडिट न देने पर नाराजगी जतायी थी. लेकिन अब अपूर्व, कंगना रनौत के इंटरव्यू में बोले गए 'झूठ' से भड़क गए हैं. इतना ही नहीं, अपूर्व ने कंगना पर भड़ते हुए फेसबुक पर एक लंबा पोस्ट लिखा है.
फिल्म 'सिमरन' के लेखक अपूर्व असरानी ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि उन्हें इस बात से समस्या नहीं है कि फिल्म के पोस्टर में कहानी के लेखन और स्क्रीनप्ले राइटिंग में उनका नाम कंगना के बाद दिया गया है. दरअसल वह इस बात से आहत हैं कि कंगना अपने कई इंटरव्यू में यह कह रही हैं कि फिल्म के डायरेक्टर हंसल मेहता उनके पास सिर्फ एक लाइन का स्क्रीनप्ले लेकर आए थे. अपूर्व ने लिखा है कि कंगना अपने इंटरव्यू में यह बता रही हैं कि जो कहानी उनके पास आई थी वो एक डार्क थ्रिलर थी और इसे उन्होंने एक लाइट कॉमेडी फिल्म में तब्दील किया है. 
'सिमरन' एक कॉमेडी-ड्रामा फ़िल्म है जो एक एनआरआई नर्स संदीप कौर की जिंदगी से प्रेरित है. संदीप को पिछले साल बैंक में चोरी करने के आरोप में जेल भेज दिया गया था और ये चोरी संदीप ने बैंक का कर्ज चुकाने के लिए की थी.
अपूर्व ने अपने पोस्ट में लिखा है, 'यह पूरी तरह से मेरी मेहनत और मेरी क्षमता को खारिज कर रहा है और मैं यह जानते हुए कि उनके लाखें फैन्स मुझपर भड़क उठेंगे, मैं इसे गलत ठहराता हूं. जो मुझे जानते हैं, वह यह जानते हैं कि मैंने हमेशा गलत का खिलाफ आवाज उठायी है और यह मेरे लिए किसी सफल फिल्म से भी ज्यादा जरूरी है.' अपूर्व ने इस लंबे पोस्ट में साफ किया है कि कैसे पहले दिन से ही वह फिल्म से जुड़े रहे हैं और यह फिल्म पहले दिन से ही वह थी जो बनकर सामने आई है.
अपूर्व ने अपने पोस्ट में कहा है कि कंगना ने इस फिल्म में कुछ डायलॉग लिखे हैं और वह काफी अच्छे हैं. उन्होंने सारे डायलॉग उनकी कहानी को ध्यान में रखकर ही लिखे हैं. हाल ही में मैंने देखा कि कंगना रनौत ने अपने फेसबुक लाइव चैट में यह कहा है कि हंसल मेहता उनके पास सिर्फ एक लाइन के स्क्रीनप्ले के साथ आए थे और उसी के आधार पर यह पूरी फिल्म कंगना ने लिखी है.
यहां देखें फिल्म सिमरन का टीजर-
बता दें कि अपूर्व असरानी मनोज वाजपेयी अभिनीत 'अलीगढ़', 'सिटीलाइट', 'शाहिद' जैसी फिल्में लिख चुके हैं. अपूर्व ने अपने इस पोस्ट में फिल्म के डायरेक्टर हंसल मेहता को चुनौती देते हुए कहा है कि मैं उम्मीद करता हूं कि मेरे दोस्त हंसल मेहता हिम्मत दिखाएं और या तो मना करें या मेरी कहानी को सपोर्ट करें.

कंगना रनौत की फिल्म 'सिमरन' का एक सीन.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Kangana Ranaut, Simran, Simran First Look, Apurva Asrani, Simran Film Writer, Hansal Mehta, Kangana Controversy, Simran Film Controversy