विज्ञापन
This Article is From Jun 26, 2016

IIFA 2016 : रणवीर को बेस्ट एक्टर और दीपिका को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड, देखें तस्वीरें

IIFA 2016 : रणवीर को बेस्ट एक्टर और दीपिका को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड, देखें तस्वीरें
नई दिल्ली: स्पेन में आयोजित किए गए 'आईफा अवॉर्ड्स 2016' के 17वें एडिशन में दीपिका पादुकोण को फिल्म 'पिकू' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया है। सलमान खान द्वारा अभिनीत और कबीर खान द्वारा निर्देशित 'बजरंगी भाईजान' को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड दिया गया है। वहीं, फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के लिए रणवीर सिंह को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड और संजय लीला भंसाली को बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला है।

'बाजीराव मस्तानी' बड़ी विजेता रही। भंसाली और रणवीर को मिले पुरस्कारों के अलावा इसे सर्वश्रेष्ठ सिनेमोटोग्राफी (सुदीप चटर्जी), सर्वश्रेष्ठ प्रोडेक्शन डिजाइन (सलोनी धतरक, श्रीराम अयंगर, सुजीत सावंत), 'पिंगा' गाने के लिए सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी (रेमो डिसूजा), सर्वश्रेष्ठ एक्शन (श्याम कौशल) और सर्वश्रेष्ठ साउंड डिजाइन (बिश्वदीप चटर्जी एवं निहार रंजल सामल)का पुरस्कार जीता।

'मसान' के लिए अभिनेता विक्की कौशल, भूमि पेदनेकर को 'दम लगाके हईशा' के लिए पुरस्कृत किया गया। जोड़ी ऑफ द ईयर अवार्ड 'हीरो' की जोड़ी सूरज पंचोली और आथिया शेट्टी को मिला। सोनाक्षी सिन्हा, दीपिका पादुकोण एवं टाइगर श्रॉफ ने अपनी परफॉर्मेस से समारोह की शोभा और बढ़ा दी।

आइए, डालते हैं एक नजर अवॉर्ड पर-
  • बेस्ट एक्ट्रेस : दीपिका पादुकोण (पीकू)
  • बेस्ट एक्टर : रणबीर सिंह (बाजीराव मस्तानी)
  • बेस्ट डायरेक्टर: संजय लीला भंसाली (बाजीराव मस्तानी)
  • बेस्ट फिल्म : बजरंगी भाईजान
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस : प्रियंका चोपड़ा (बाजीराव मस्तानी)
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर : अनिल कपूर (दिल धड़कने दो)
  • बेस्ट डेब्यू कपल अवॉर्ड : सूरज पंचोली और आथिया शेट्टी (हीरो)
  • वुमेन ऑफ़ द ईयर : प्रियंका चोपड़ा
  • बेस्ट स्टोरी : जूही चतुर्वेदी (पीकू)
  • बेस्ट परफार्मेंस इन ए नेगेटिव रोल : दर्शन कुमार (एनएच-10)
  • बेस्ट परफॉर्मेंस इन कॉमिक रोल : दीपक डोब्रियाल (तनु वेड्स मनु रिर्टन्स)
  • बेस्ट डेब्यू (फीमेल) : भूमि पेडनेकर (दम लगा के हईसा)
  • बेस्ट डेब्यू (मेल) : विकी कौशल (मसान)
  • बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल) : मोनाली ठाकुर (मोह-मोह के धागे : दम लगा के हईसा)
  • बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल) : पपोन (मोह-मोह के धागे : दम लगा के हईसा)
  • बेस्ट लिरिक्स : वरुण ग्रोवर : (दम लगा के हईसा)
  • बेस्ट स्क्रीनप्ले : कबीर खान, परवेज शेख, वी. विजेंद्र प्रसाद (बाजीराव मस्तानी)
  • बेस्ट एडिटिंग : ए. श्रीकर प्रसाद (तलवार)

देखें तस्वीरें-
(आईफा पुरस्कार समारोह के मुख्य आयोजन में तमाम हस्तियों ने अपनी उपस्थिति से चार चांद लगा दिए। समारोह के मेजबान शाहिद कपूर एवं फरहान अख्तर रहे, जिन्होंने गधों पर बैठकर एंट्री ली जिसे देखकर कोई भी अपनी हंसी नहीं रोक सका।)

(अपने पति महेश भूपति के साथ लारा दत्ता)

('नागिन' फेम अभिनेता मौनी रॉय)

(एक्ट्रेस अमीषा पटेल)

(एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा)

(एक्टर अनिल कपूर)

(एक्टर रितेश देशमुख)

(एक्टर सूरज पंचोली)

(एक्टर अनुपम खेर)

(बॉलीवुड के 'बैडमैन' गुलशन ग्रोवर)
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
International Emmy Awards 2024: द नाइट मैनेजर को मिला नॉमिनेशन, अनिल कपूर के छलके खुशी के आंसू
IIFA 2016 : रणवीर को बेस्ट एक्टर और दीपिका को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड, देखें तस्वीरें
28 करोड़ की इस फिल्म ने कमाए थे 85 करोड़, एक वीरान हवेली, एक शैतान और दो उसके बंधक, रोंगटे खड़े कर देगी कहानी
Next Article
28 करोड़ की इस फिल्म ने कमाए थे 85 करोड़, एक वीरान हवेली, एक शैतान और दो उसके बंधक, रोंगटे खड़े कर देगी कहानी
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com