विज्ञापन

बिना कुछ किए हर महीने 11 लाख रुपये कमाएंगे रणबीर कपूर, अपनाया है ये तरीका

रणबीर कपूर हर महीने 11 लाख रुपये की कमाई करने वाले हैं. उनकी इस कमाई को जान फैंस भी हैरान हैं.

बिना कुछ किए हर महीने 11 लाख रुपये कमाएंगे रणबीर कपूर, अपनाया है ये तरीका
बिना कुछ किए हर महीने 11 लाख रुपये कमाएंगे रणबीर कपूर

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म रामायण सुर्खियों में हैं. लेकिन इस बार वह अपनी फिल्म की वजह से नहीं बल्कि 11 लाख रुपये महीने की इनकम बढ़ाने को लेकर चर्चा में हैं. रणबीर कपूर ने अपनी पुरानी लग्जरी प्रॉपर्टी को किराए पर दे दिया है. पाली हिल के इलाके में स्थित इस अपार्टमेंट का मासिक किराया 11 लाख रुपये है. यह डील 5 साल के लिए की गई है. दस्तावेजों के मुताबिक, यह लीव एंड लाइसेंस एग्रीमेंट 19 मई 2026 को रजिस्टर्ड हुआ. 

ये भी पढ़ें: 90s का बॉडी बिल्डिंग क्रेज संजय दत्त ने किया शुरू, सलमान खान ने लगाई आग

गौरी खान ने घर को किया डिजाइन

अपार्टमेंट वैस्तु बिल्डिंग की सातवीं मंजिल पर है और इसकी कुल जगह 2,460 वर्ग फुट है. रणबीर ने इसे साल 2016 में 35 करोड़ रुपये में खरीदा था. अपार्टमेंट का इंटीरियर डिजाइन मशहूर डिजाइनर गौरी खान ने किया था. नए किराएदार का नाम आदित्य शुक्ला है. समझौते में 5% की सालाना बढ़ोतरी का प्रावधान भी शामिल है. साथ ही, सिक्योरिटी डिपॉजिट के रूप में 45 लाख रुपये जमा किए गए हैं.

रणबीर और आलिया का घर

रणबीर कपूर और उनकी पत्नी आलिया भट्ट अब पाली हिल में ही कपूर परिवार के पुराने बंगले में रह रहे हैं. इस बंगले का नाम कृष्णा राज है, जो रणबीर की दादी के नाम पर है. इसे हाल ही में बड़े स्तर पर रेनोवेट किया गया है. इसकी अनुमानित कीमत 250 करोड़ रुपये के आसपास बताई जाती है. यह मुंबई के सबसे महंगे सेलिब्रिटी घरों में शुमार है, जैसे शाहरुख खान का मन्नत और अमिताभ बच्चन का जलसा.

अयोध्या में घर

बंगला करीब 80 साल पुराना है. 1980 में इसे रिशी कपूर और नीतू कपूर को विरासत में मिला था. रेनोवेशन के दौरान रिशी कपूर की याद में एक खास कमरा भी बनाया गया है. ऋषि कपूर का निधन 2020 में हुआ था. रणबीर हाल ही में रियल एस्टेट में और एक डील कर चुके हैं. उन्होंने अयोध्या में हाउस ऑफ अबिनंदन लोढ़ा के प्रोजेक्ट 'द सरयू' में एक प्लॉट 3.31 करोड़ रुपये में खरीदा है. यह 75 एकड़ का प्रीमियम डेवलपमेंट है, जिसमें क्लब हाउस, कई लग्जरी सुविधाएं और लीला होटल भी शामिल होगा.

फिलहाल रणबीर अपने आने वाले बड़े प्रोजेक्ट रामायण पर फोकस कर रहे हैं. इस दो पार्ट फिल्म में वे भगवान राम का रोल निभाएंगे. फिल्म में यश रावण, साई पल्लवी सीता, सनी देओल हनुमान और रवी दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे. फिल्म का बजट 4000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ranbir Kapoor, Ranbir Kapoor Apartment On Rent, Ranbir Kapoor Apartment, Ranbir Kapoor House, Ramayana
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com