पढ़िए, क्या है विजय माल्या के साथ बॉलीवुड की इन मशहूर अभिनेत्रियों का कनेक्शन

पढ़िए, क्या है विजय माल्या के साथ बॉलीवुड की इन मशहूर अभिनेत्रियों का कनेक्शन

फाइल फोटो

नई दिल्ली:

उद्योगपति विजय माल्या बैंकों के करीब 9000 करोड़ रुपये का कर्ज बिना चुकाए ही देश छोड़कर जा चुके हैं। हालांकि, उन्होंने शुक्रवार को ट्वीट में लिखा कि वह एक अंतरराष्ट्रीय व्यापारी हैं और व्यापार के सिलसिले में भारत से दूसरे देशों को जाते रहे हैं। उन्होंने कहा, 'मैं भारत से भागा नहीं और ना ही मैं कोई भगोड़ा हूं।'

आज भले ही विजय माल्या सुर्खियों में छाए हुए हैं, लेकिन इससे पहले भी उनका किंगफिशर कैलेंडर जब भी लॉन्च होता है, वह मीडिया में छा जाते हैं। बता दें कि बॉलीवुड से भी विजय माल्या का गहरा रिश्ता रहा है।

माल्या ने कई मॉडल्स को अपने किंगफिशर कैलेंडर से पहचान दी है और आज इनमें से कई बॉलीवुड में काबिज हैं। कई ऐसी अभिनेत्रियां भी हैं, जो कामयाब होने के बाद माल्या के इस कैलेंडर का हिस्सा बनीं, जैसे कि कैटरिना कैफ..

आइए, जानते हैं कुछ ऐसे मशहूर अभिनेत्रियों के बारे में जो किंगफिशर कैलेंडर की हिस्सा बनी-

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

दीपिका पादुकोण साल 2006 में किंगफिशर कैलेंडर गर्ल बनी थीं...


कैटरीना कैफ इसी साल किंगफिशर कैलेंडर गर्ल बनी...

याना गुप्ता साल 2003 में किंगफिशर कैलेंडर का हिस्सा बन चुकी हैं...

नरगिस फाखरी 2009 में किंगफिशर कैलेंडर गर्ल बनी थीं...

ईशा गुप्ता 2010 में किंगफिशर कैलेंडर गर्ल बनी थीं...

लीसा हेडन साल 2011 में किंगफिशर कैलेंडर गर्ल बनीं...