विज्ञापन
This Article is From Jan 06, 2012

'डॉन 2' की अमेरिका में शानदार कमाई

'डॉन 2' की अमेरिका में शानदार कमाई
अमेरिका और कनाडा में 160 से ज्यादा सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली शाहरुख की फिल्म 'डॉन 2' उत्तरी अमेरिका में अच्छी कमाई कर रही है।
वाशिंगटन: अमेरिका और कनाडा में 160 से ज्यादा सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली शाहरुख खान की फिल्म 'डॉन 2' उत्तरी अमेरिका में अच्छी-खासी कमाई कर रही है।

फिल्म को क्रिसमस और नववर्ष की छुट्टियों का फायदा मिल रहा है और भारतीय-अमेरिकी बड़े पैमाने में सिनेमाघरों की ओर खिंचे चले आ रहे हैं। फिल्म के रिलीज होने के बाद शुरुआती 11 दिनों में इसने 33 लाख डॉलर की कमाई की है।

‘डॉन 2’ ने ऋतिक रोशन की फिल्म ‘जिदंगी ना मिलेगी दोबारा’ के 31 लाख डॉलर और शाहरुख की अपनी फिल्म ‘रा वन’ के 25 लाख डॉलर के आंकड़े को पीछे छोड़ दिया है। निर्देशक फरहान खान की ‘डॉन 2’ सलमान खान की पिछले साल आई फिल्म ‘बॉडीगार्ड’ और ‘रेडी’ को मिलाकर की गई कमाई से ज्यादा का लाभ पहले ही कमा चुकी है।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डॉन 2, शाहरुख खान, डॉन 2 की कमाई, Don2, SRK, Shahrukh Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com