विज्ञापन

शाहरुख खान के साथ एक ही वीडियो में देखें उनकी 16 हीरोइनें, 11वीं एक्ट्रेस है लकी चार्म, कभी नहीं दी फ्लॉप

Shah Rukh Khan 16 Heroines in One Video:शाहरुख खान ने अपने करियर में कई हीरोइन्स के साथ काम कर हिट फिल्में दी हैं. काजोल और प्रीति जिंटा के साथ उनकी जोड़ी खूब पसंद की गई. लेकिन एक ऐसी हीरोइन भी है जिसके साथ उनकी जोड़ी आज तक फ्लॉप नहीं हुई है.

शाहरुख खान के साथ एक ही वीडियो में देखें उनकी 16 हीरोइनें, 11वीं एक्ट्रेस है लकी चार्म, कभी नहीं दी फ्लॉप
शाहरुख खान के लिए लकी चार्म है ये एक्ट्रेस
Social Media
नई दिल्ली:

Shah Rukh Khan 16 Heroines in One Video: शाहरुख खान बेशक बॉलीवुड के बेताज बादशाह हैं. लेकिन उन्हें इस मुकाम पर पहुंचाने में उन हीरोइन्स का भी बड़ा योगदान है जिनके साथ उन्होंने अलग अलग फिल्मों में स्क्रीन शेयर की है. शाहरुख खान ने अपने करियर में कई हीरोइन्स के साथ काम किया है. सबके साथ उनकी पेयरिंग भी जबरदस्त रही है. खासतौर से काजोल और शाहरुख की जोड़ी तो एक दौर में सिने प्रेमियों की पसंदीदा जोड़ी ही हुआ करती थी. प्रीति जिंटा के साथ भी उन्होंने कई हिट फिल्में दीं. एक हीरोइन ऐसी भी रही जिसके साथ शाहरुख खान की जोड़ी आज भी बनती है. खास बात ये है कि दोनों की फिल्में कभी फ्लॉप नहीं हुई.

शाहरुख खान की 16 हीरोइन्स

ट्विटर पर मूवीज एंड मेमोरीज नाम के एक हैंडल ने एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में एआई की मदद से शाहरुख खान को अलग अलग एक्ट्रेस के साथ दिखाया गया है. इन एक्ट्रेसेज में जूही चावला, शिल्पा शेट्टी, मनीषा कोइराला, काजोल, महिमा चौधरी, मधुरी दीक्षित, प्रीति जिंटा, सुष्मिता सेन, माहिरा, ऐश्वर्या राय, अनुष्का शर्मा, कैटरीना कैफ, दीपिका पादुकोण जैसी एक्ट्रेस शामिल हैं. जिनके साथ शाहरुख खान ने एक से बढ़ कर एक फिल्में दी हैं. वीडियो में शाहरुख खान अपनी फिल्मों की अलग अलग एक्ट्रेस के पास जाते दिखाई देते हैं. उसके बाद फिल्म का नाम और एक्ट्रेस के किरदार का नाम भी स्क्रीन पर नजर आता है. AI की मदद से बना ये वीडियो देखने में मजेदार है.

इस एक्ट्रेस के साथ ऑलवेज हिट

वैसे तो शाहरुख खान ने जूही चावला, काजोल, प्रीति जिंटा के साथ कई फिल्में की हैं. इनमें से अधिकांश हिट रही हैं. लेकिन एक एक्ट्रेस ऐसी है जिसके साथ शाहरुख खान ने कई फिल्में की हैं और वो सब की सब हिट रही हैं. उनकी जोड़ी जिस एक्ट्रेस के साथ बनी उसके साथ कोई न कोई फ्लॉप फिल्म जरूर जुड़ी है पर जब बात दीपिका पादुकोण की होती है तो दोनों की कोई भी फ्लॉप फिल्म याद करना मुश्किल हो जाता है. दोनों ने एक साथ ओम शांति ओम, हैप्पी न्यू ईयर, चेन्नई एक्सप्रेस और पठान जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं और अब शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म किंग में भी दीपिका पादुकोण उनके साथ नजर आए वाली हैं.

यह भी पढ़ें: Panchayat Season 5: कब और कहां देख पाएंगे जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता की हिट वेब सीरीज का 5वां सीजन

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com