सीएम फडणवीस की पत्नी अमृता ने फिल्म 'जय गंगाजल' में गाया भजन

सीएम फडणवीस की पत्नी अमृता ने फिल्म 'जय गंगाजल' में गाया भजन

इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा मुख्य भूमिका में हैं

नई दिल्ली:

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता ने फिल्मकार प्रकाश झा की आने वाली फिल्म 'जय गंगाजल' में एक खूबसूरत भजन गाया है। फिल्मकार ने कहा कि उनकी मधुर आवाज से भजन को और अधिक गहराई मिली है। शास्त्रीय गायिका अमृता के भजन का मुखड़ा 'सब धन माटी..' है।

झा ने इंदौर से कहा, 'यह एक भजन है, जो फिल्म के एक निर्णायक दृश्य के दौरान गाया गया है। इस भजन को अमृता ने अपनी मधुर आवाज दी है और भजन बेहद खूबसूरत बन गया है।'

'सब धन माटी..' को मनोज मुंतशिर ने लिखी है, जिसकी रिकॉर्डिंग पिछले महीने हुई। यू/ए प्रमाणपत्र वाली फिल्म 'जय गंगाजल' झा की साल 2003 में आई फिल्म 'गंगाजल' का सीक्वेल है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

चार मार्च को रिलीज होने वाली इस फिल्म में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म में उन्होंने एक पुलिसकर्मी का किरदार निभाया है।