विज्ञापन
This Article is From Jan 21, 2013

फिल्मफेयर पुरस्कारों में रणबीर और विद्या का जलवा

फिल्मफेयर पुरस्कारों में रणबीर और विद्या का जलवा
मुंबई: 2012-13 में 'बर्फी' का स्वाद सबको जंच गया है। मुंबई में फिल्मफेयर अवार्ड की चमचमाती महफिल अनुराग कश्यप की 'गैंग्स ऑफ वासेपुर', अनुराग बसु की 'बर्फी' और सुजॉय घोष की 'कहानी' के नाम रही।

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवार्ड 'बर्फी' के लिए रणबीर कपूर को तो सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवार्ड विद्या बालन को 'कहानी' के लिए मिला। सुजॉय घोष को 'कहानी' के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का अवार्ड मिला।

वहीं सर्वश्रेष्ठ सह-अभिनेत्री बनीं अनुष्का शर्मा और अनु कपूर को सर्वश्रेष्ठ सह-अभिनेता का पुरस्कार मिला। फिल्मफेयर क्रिटिक अवार्ड में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के लिए रिचा चड्ढा को तो वहीं इरफान पठान को 'पान सिंह तोमर' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला।

बेस्ट फिल्म के लिए क्रिटिक अवार्ड 'गैंग्स ऑफ वासेपुर को गया'। बेस्ट डेब्यू कलाकार का पुरस्कार आयुष्मान खुराना (विकी डोनर) और इलिएना डिक्रूज (बर्फी) के लिए मिला। गौरी शिंदे को 'इंग्लिश विंग्लिश' के लिए बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर का अवार्ड मिला।

'बर्फी' को कुल सात पुरस्कार मिले, जिनमें बेस्ट फिल्म के अवॉर्ड के अलावा रणबीर कपूर को बेस्ट एक्टर का अवार्ड भी शामिल है।

उधर, बेस्ट ऐक्ट्रेस का अवार्ड मिला फिल्म 'कहानी' के लिए विद्या बालन, जो अपने पति सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ समारोह में शामिल हुईं। फिल्म 'जब तक है जान' के गाने 'छल्ला' के लिए सर्वश्रेष्ठ गीतकार का पुरस्कार गुलजार को दिया गया, जबकि प्रीतम को 'बर्फी' के लिए बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर का अवॉर्ड दिया गया। दिवंगत डायरेक्टर यश चोपड़ा को मरणोपरांत लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया गया।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Previous Article
पेंसिल से कुछ भी बना लेता था छोटा संजू, 'शाका लाका बूम बूम' का लड़का 24 साल बाद अब दिखता है ऐसा, लोग बोले- बॉलीवुड का हीरो
फिल्मफेयर पुरस्कारों में रणबीर और विद्या का जलवा
युविका चौधरी बनीं मां, करवाचौथ पर प्रिंस नरूला और युविका के घर आई गुड न्यूज
Next Article
युविका चौधरी बनीं मां, करवाचौथ पर प्रिंस नरूला और युविका के घर आई गुड न्यूज
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com