विज्ञापन
This Article is From May 05, 2017

सुपरस्‍टार होकर भी पैसों के लिए तरसते रहे 'बाहुबली 2' के स्‍टार प्रभास

राजामौली ने एक क्षेत्रीय न्यूज चैनल से कहा, 'प्रभास की लगातार तीन हिट के बाद निर्माता पैसे लेकर उनके पीछे दौड़ लगाते रहे, लेकिन प्रभास ने केवल बाहुबली पर अपना ध्यान केंद्रित किया, साथ ही अपने प्रबंधक को कुछ भी मांग न करने के लिए कहा.'

सुपरस्‍टार होकर भी पैसों के लिए तरसते रहे 'बाहुबली 2' के स्‍टार प्रभास
नई दिल्‍ली: 'बाहुबली' की शूटिंग के दौरान अभिनेता प्रभास को पैसों की किल्लत का सामना करना पड़ा और अब फिल्म रिलीज के बाद समीक्षकों और दर्शकों से सराहना प्राप्त कर चुके प्रभास का घर खुशियों से भर गया है. फिल्म-निर्देशक एस.एस. राजामौली ने एक क्षेत्रीय न्यूज चैनल से कहा, 'प्रभास की लगातार तीन हिट के बाद निर्माता पैसे लेकर उनके पीछे दौड़ लगाते रहे, लेकिन प्रभास ने केवल बाहुबली पर अपना ध्यान केंद्रित किया, साथ ही अपने प्रबंधक को कुछ भी मांग न करने के लिए कहा.' उन्होंने बताया, 'प्रभास ने अपने प्रबंधक को निर्देश दिया कि वे निर्माता से कुछ भी मांग न करें और जो भी वह दें, उतने में संतुष्ट रहें.'

राजामौली ने कहा, 'प्रभास उनमें से हैं जो किसी की भावनाओं को किसी कारण से भी नुकसान नहीं पहुंचाते. उन्हें लोगों को परेशान करना पसंद नहीं है. प्रभास ने बाहुबली के लिए एक बड़ा खतरा लिया.' प्रभास ने करीब 600 दिनों तक शूटिंग की और बाहुबली फ्रेंचाइजी को अपने जीवन के 5 साल समर्पित किए.

फिल्म 'बाहुबली' के लिए प्रभास ने बहुत अधिक वजन बढ़ाया. प्रभास को वांछित परिणाम पाने के लिए हर दिन 40 उबले हुए अंडे खाने पड़ते थे. उन्होंने कहा, 'प्रभास वास्तविक जीवन में एक बहुत ही शर्मीले और विनम्र व्यक्ति हैं. बाहुबली फिल्म की विशाल सफलता के बाद भी, अभिनेता खुद को एक बड़ा स्टार नहीं मानते.'

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
लेखक के बारे में
img
इंडो-एशियन न्यूज़ सर्विस
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Baahubali 2, Bahubali - The Conclusion, Bahubali 2, Prabhas, Rajamouli
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com