विज्ञापन
This Article is From Sep 20, 2015

'बेबी डॉल' फेम कनिका कपूर बनीं संगीतकार, जारी किया एल्बम

'बेबी डॉल' फेम कनिका कपूर बनीं संगीतकार, जारी किया एल्बम
गायिका कनिका कपूर (फाइल फोटो)
मुंबई: 'बेबी डॉल' गाने से प्रसिद्धि पाने वाली गायिका कनिका कपूर अब संगीतकार बन चुकी हैं और उन्होंने एक नया एल्बम तैयार किया है। इस एल्बम का नाम है 'टेडी बियर', जिसे मुंबई में जारी किया गया।

कनिका का ये सिंगल एल्बम यानी एक गाने का एल्बम है, जिसमें कनिका ने संगीत निर्देशन के साथ साथ खुद ही गाया भी है। इस एल्बम के वीडियो में भी कनिका कपूर मौजूद हैं, जिसका निर्देशन किया है फजल महमूद ने।
 

एल्बम 'टेडी बियर' के बोल लिखे हैं मश्हूर गीतकार शब्बीर अहमद ने। गाने के बीच बीच में रैप किया है इक्का सिंह ने।

'बेबी डॉल मैं सोने की' की जबरदस्त सफलता के बाद कनिका कपूर ने बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई। इस गाने के बाद कनिका का 'चिट्टियां कलाइयां' भी बड़ा हिट हुआ।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
कनिका कपूर, बेबी डॉल, चिट्टियां कलाइयां, टेडी बियर, Kanika Kapoor, Baby Doll, Teddy Bare
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com