अमिताभ ने शादी की नौवीं वषर्गांठ पर अभि-ऐश को दी शुभकामनाएं; कहा- जीवन निरंतर है, अनंत है

अमिताभ ने शादी की नौवीं वषर्गांठ पर अभि-ऐश को दी शुभकामनाएं; कहा- जीवन निरंतर है, अनंत है

साभार : instagram.com/bachchan पर पोस्ट की तस्वीर

मुंबई:

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने अपने बेटे अभिषेक और बहू ऐश्वर्या राय को उनकी शादी की नौवीं वषर्गांठ पर शुभकामनाएं दी हैं और इस अवसर को ‘आनंद और प्रसन्नता’ का दिन कहा है।

सालगिरह मुबारक हो ऐश-अभि : शादी की ये शानदार तस्वीरें...

अभिषेक और ऐश्वर्या 20 अप्रैल 2007 को परिणय सूत्र में बंधे थे। नवंबर 2011 में उनकी पहली संतान अराध्या का जन्म हुआ था। कल रात बच्चन (73) ने अपने ब्लॉग पर लिखा, ‘कल ऐश्वर्या और अभिषेक के शादी की नौवीं वषर्गांठ है... आनंद और प्रसन्नता का एक दिन। न केवल वे दोनों शादी के बंधनों में बंधे बल्कि हम बुजुर्गों को भी बांध दिया...।’

उन्होंने लिखा है, ‘यह जुड़ाव हमेशा हमारे साथ रहता है...। इसके बाद यह अगली पीढ़ी में परवान चढ़ता है और उसके बाद अगली और अगली में पीढ़ी में परवान चढ़ता है। जीवन निरंतर है, यह जारी और अनंत है...।’

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है)