विज्ञापन

कान्स में ऐश्वर्या राय की ड्रेस से ज्यादा चर्चा उसके स्केच की, जानिए स्लिम बॉडी पर ही क्यों बनते हैं स्केच

कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में ऐश्वर्या राय बच्चन की ड्रेस के स्केच और रियल लुक के बीच अंतर को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई. फैशन एक्सपर्ट्स के अनुसार, स्लिम और लंबे स्केच किसी ब्यूटी स्टैंडर्ड को दिखाने के लिए नहीं बल्कि डिजाइन को बेहतर तरीके से पेश करने के लिए बनाए जाते हैं.

कान्स में ऐश्वर्या राय की ड्रेस से ज्यादा चर्चा उसके स्केच की,  जानिए स्लिम बॉडी पर ही क्यों बनते हैं स्केच
क्या है फैशन इंडस्ट्री में स्लिम फिगर स्केच बनाने की वजह? ( @amitaggarwalofficial/ Instagram)

Aishwarya Rai Bachchan Cannes Look 2026: हाल ही में 79वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. इस दौरान एश्वर्या राय बच्चन डिजाइनर अमित अग्रवाल की कूट्योर ड्रेस 'लुमिनारा' में नजर आईं. ऐश्वर्या का रेड कार्पेट लुक सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है. हालांकि सोशल मीडिया पर सिर्फ ऐश्वर्या का लुक ही वायरल नहीं हो रहा है बल्कि डिजाइनर अमित अग्रवाल की ओर से शेयर किया गया एक फोटो भी काफी तेजी से वायरल हो रहा है.

अमित अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर अपना डिजाइन किया एक स्केच शेयर किया है. शेयर किए गए स्केच में मॉडल का फिगर काफी ज्यादा पतला है जो रियल बॉडी से काफी ज्यादा अलग होता है. क्या कभी आपने सोचा है कि ऐसा क्यों होता है? फैशन डिजाइनर किसी गारमेंट की मूवमेंट, ड्रेप, रेशियो, बारीकियों और इमोश्नल मूड को व्यक्त करने के लिए 2D फिगर्स बनाते हैं.

फैशन स्केच इतने पतले क्यों बनाए जाते हैं?

फैशन इंडस्ट्री में इस्तेमाल होने वाले स्केच को 'फैशन क्रोकी' कहा जाता है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि इन स्केचों को जानबूझकर लंबा और पतला बनाया जाता है ताकि कपड़ों का डिजाइन, ड्रेप, एम्ब्रॉयडरी और सिल्हूट ज्यादा साफ दिखाई दे सके.

फैशन डिजाइनर और इंडस्ट्री के एक्सपर्ट्स का कहना है कि इन स्केचों का मकसद किसी आइडियल बॉडी को दिखाना नहीं होता बल्कि डिजाइन की खूबसूरती को अच्छे से पेश करना होता है.

सदियों से चली आ रही है यह परंपरा

फैशन एक्सपर्ट्स के अनुसार, स्लिम और लंबे स्केच बनाने की परंपरा कोई नई नहीं है. यूरोपीय फैशन इलस्ट्रेशन और पेरिस की हाउट कूट्योर संस्कृति में इसकी जड़ें मिलती हैं. समय के साथ यह फैशन इंडस्ट्री की एक विजुअल लैंग्वेज बन गई.

क्यों बनाए जाते हैं इस तरह से स्केच?

लंबे हाथ-पैर और पतले शरीर वाले स्केच डिजाइनरों को कपड़ों की बारीक डिटेल्स दिखाने के लिए ज्यादा जगह देते हैं. इससे प्लीट्स, लेयरिंग, बीडवर्क और बाकी डिजाइन एलिमेंट्स को समझाना काफी आसान हो जाता है.
 

धीरे-धीरे बदल रही है फैशन इंडस्ट्री

फैशन एक्सपर्ट्स का मानना है कि आज इंडस्ट्री में बदलाव देखने को मिल रहा है. कई फैशन स्कूल और डिजाइनर अब अलग-अलग बॉडी टाइप्स को ध्यान में रखकर ही स्केच तैयार कर रहे हैं. अब फोकस सिर्फ एक आइडियल फिगर पर नहीं बल्कि हर तरह की बॉडी पर फैशन को खूबसूरती से पेश करने पर है.

ये भी पढ़ें: दिल्ली का सबसे सस्ता चूड़ियों का बाजार, जानें कैसे पहुंचें और कब जाएं

ये भी पढ़ें: Cannes 2026: आलिया से लेकर उर्वशी रौतेला तक इन बॉलीवुड सेलेब्स के कान्स लुक ने रेट कॉर्पेट पर लूटी महफिल

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com