विज्ञापन
This Article is From May 04, 2017

शाहिद के बाद अब छाया है अक्षय कुमार की बेटी नितारा का यह वीडियो...

शाहिद के बाद अब छाया है अक्षय कुमार की बेटी नितारा का यह वीडियो...
कुछ रोज पहले शाहिद कपूर ने वर्ल्ड डांस डे पर अपनी नन्ही परी मीशा का एक वीडियो शेयर किया जा, जो वायरल हो गया था. अब अक्षय कुमार ने अपनी बेटी का एक वीडियो शेयर किया है, जिसके साथ ही उन्होंने एक अपील भी की है. अक्षय कुमार ने यह यह 4 दिन पहले इंस्टाग्राम पर शेयर किया था और इस वीडियो को अब तक 11 लाख बार देखा जा चुका है.

दरअसल अक्षय कुमार की बेटी नितारा इस वीडियो में अपने घर आई एक बिल्ली को दूध पिला रही है. अक्षय ने इस वीडियो को साझा करते हुए अपील की है कि अपने बच्चों को हम यह शिक्षा दें कि इस गर्मी के मौसम में घर पर कोई भी आए तो उसे पानी जरूर पिलाएं. इंसानियत के नाते बच्चों को यह सीख देने की अक्षय की यह अपील वाकई काबिले तारीफ है.
 


अक्षय ने इस वीडियो में इंसानियत के नाते एक अपील की है. अपील वाले इस वीडियो को अक्षय ने 29 अप्रैल को ट्विटर पर भी साझा किया था. ट्विटर पर लोगों ने इसे करीब 3.5 हजार बार देखा और यह 935 बार री-ट्वीट किया गया. ट्विटर पर अक्षय के इस पोस्ट को समर्थन देने वाले लोगों में से 23 हजार ने इसे लाइक भी किया.
 
 
 


48 साल के अक्षय कुमार और 42 साल की ट्विंकल खन्ना ने साल 2001 में शादी की थी. उनके दो बच्चे हैं. आरव और नितारा. इससे पहले भी अक्षय अपनी बेटी की तस्वीरें ट्वीट कर चुके हैं-
 

ट्विंकल खन्ना ने भी अक्षय और बेटी नितारा की तस्वीर शेयर की थी, जिसमें नितारा एक फ्लाइट में अक्षय की गोदी में बैठी हुई हैं. अक्षय अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने गए थे.
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Akshay Kumar's Daughter, Nitara, Nitara Akshay Kumar, Nitara Kumar, Nitara Khanna, Nitara Photos, Viral Video, Bollwood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com