विज्ञापन
This Article is From May 03, 2017

अक्षय कुमार को आज मिलेगा उनका पहला नेशनल फिल्‍म अवॉर्ड, शेयर किया इमोश्‍नल वीडियो

अक्षय कुमार को आज मिलेगा उनका पहला नेशनल फिल्‍म अवॉर्ड, शेयर किया इमोश्‍नल वीडियो
  • अक्षय कुमार ने नेशनल फिल्‍म अवॉर्ड मिलने से पहले शेयर किया वीडियो
  • अक्षय ने सुनाया माता-पिता से जुड़ा पुराना किस्‍सा और अपने फेल होने की बात
  • अक्षय कुमार को आज दिल्‍ली में मिलेगा उनका पहला नेशलन अवॉर्ड
नई दिल्‍ली: आज दिल्‍ली में 64वें नेशनल फिल्‍म अवॉर्ड सेरेमनी होने वाली है, जिनकी घोषणा 7 अप्रैल को की गई थी. एक्‍टर अक्षय कुमार को इस साल 'सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेता' का पुरस्‍कार दिया जाना है और अक्षय इस बात को लेकर काफी उत्‍साहित नजर आ रहे हैं. अक्षय कुमार को फिल्‍म 'रुस्‍तम' के लिए इस साल उनका पहला नेशल अवॉर्ड मिला है.  इस सेरेमनी में हिस्‍सा लेने से पहले अक्षय कुमार ने अपने फैन्‍स से अपनी बात साझा की है. अक्षय ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर मानसिक बीमारियों के प्रति सतर्कता बढ़ाने और युवाओं को अपनी कमजोरियों के बजाए अपनी क्षमताओं पर काम करने की सलाह दी है. अक्षय ने युवाओं द्वारा की जा रही आत्‍महत्‍या की घटनाओं पर चिंता जतायी है.

यह पहला मौका नहीं है, जब अक्षय ने अपने फैन्‍स से इस तरह बात की है. वह पिछले कुछ समय में कई बार कई मुद्दों पर अपनी बात रखते नजर आ चुके हैं. अक्षय ने अपने वीडियो में अपने एक क्‍लास में फेल होने और उसके बात माता-पिता द्वारा साथ दिए जाने की बात भी साझा की. अक्षय ने अपने वीडियो में कहा कि उन्‍हें आज देश के राष्‍ट्रपति के हाथों अपना पहला नेशनल अवॉर्ड मिलने वाला है और वह इस मौके पर इतने खुश हैं कि शब्‍दों अपनी खुशी बयां नहीं कर सकते.

अक्षय ने अपने वीडियो में कहा, 'इस नेशनल अवॉर्ड की बात अपनी मां से करते हुए मुझे अपने जीवन का एक दिन याद आया जिस दिन मेरे एग्‍जाम का रिजल्‍ट आया था और मेरे मार्क्स बिलकुल अच्‍छे नहीं आए थे. आप लोगों से झूठ नहीं कहुंगा मैं उस एग्‍जाम में फेल हो गया था.' अक्षय ने बताया कि वह बहुत डरे हुए थे कि इसके लिए पिता उन्‍हें बहुत डांटेंगे. लेकिन मेरे पिता ने शांति से मुझसे पूछा कि आखिर मैं क्‍या करना चाहता हूं. अक्षय ने उन्‍हें खेल में रुचि की बात बताई और उनके माता पिता ने उनका साथ दिया.

यहां देखें अक्षय कुमार का वीडियो -



अक्षय ने अपने इस वीडियो में युवाओं द्वारा आत्‍महत्‍या करने की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जतायी. उन्‍होंने कहा कि यह कितना दुखद है कि माता-पिता अपने फोन में बिजी हैं और बच्‍चा फेसबुक पर दोस्‍त ढूंढ रहा है.  

अक्षय के अलावा एक्‍ट्रेस सोनम कपूर की फिल्‍म 'नीरजा' को 'बेस्‍ट हिंदी फिल्‍म' चुना गया है और इसी फिल्‍म के लिए सोनम कपूर को स्‍पेशल मैंशन पुरस्‍कार दिया जाएगा. यह दोनों ही फिल्‍म 'पेडमैन' में साथ नजर आने वाले हैं. 'दंगल' में नन्‍हीं बबीता का किरदार निभाने वाली कश्‍मीरी एक्‍ट्रेस जायरा वसीम को 'बेस्‍ट सपोर्टिंग एक्‍ट्रेस' के लिए चुना गया है. पिछले साल काफी तारीफें बटोरने वाली अमिताभ बच्‍चन, तापसी पन्‍नू अभिनीत फिल्‍म 'पिंक' को सामाजिक विषयों पर सर्वेश्रेष्‍ठ फिल्‍म की श्रेणी में चुना गया है.

एक्‍टर आदिल हुसैन को उनकी फिल्‍म 'मुक्ति भवन' के लिए स्‍पेशल मेंशन अवॉर्ड दिया गया है. यह फिल्‍म आज ही रिलीज हुई है. बेस्‍ट बंगाली फिल्‍म के लिए पुरस्‍कार 'बिसर्जन' को दिया गया है. सर्वेश्रेष्‍ठ कन्‍नड फिल्‍म के लिए 'रिसर्जवेशन' को चुना गया है.

यहां पढ़ें 64वें राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार विजेताओं की पूरी लिस्‍ट-

स्‍वर्णकमल

सर्वश्रेष्‍ठ फीचर फिल्‍म : कासव (मराठी)
निर्देशक के रूप में सर्वश्रेष्‍ठ पहली फिल्‍म : खलीफा (बंगाली)
सर्वाधिक लोकप्रिय फिल्‍म : साथमनम भवति ( तेलगु)
सर्वश्रेष्‍ठ बाल फिल्‍म : धनक (हिंदी)
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक : राजेश मापुसकर (मराठी फिल्म 'वेंटीलेटर' के लिए)

रजत कमल

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता : अक्षय कुमार (फिल्म 'रुस्तम' के लिए)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री : सुरभि लक्ष्मी (मलयालम फिल्म 'मिन्नामिनुंगे' के लिए)
सर्वश्रेष्‍ठ सह अभिनेता : मनोज जोशी
सर्वश्रेष्‍ठ सह अभिनेत्री : जायरा वसीम
सर्वश्रेष्‍ठ बाल कलाकार : मनोहारा
बेस्‍ट प्‍लेबैक सिंगर (मेल) : सुंदर अय्यैर
बेस्‍ट प्‍लेबैक सिंगर (फीमेल) : ईमान चक्रवर्ती
सर्वश्रेष्‍ठ सिनेमेटोग्राफी : तिरु

सर्वश्रेष्‍ठ पटकथा (मूल) : श्‍याम पुष्‍पकरन
सर्वश्रेष्‍ठ पटकथा (प्रेरित) : संजय कृष्‍णा जी पटेल
सामाजिक विषय पर बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म : 'पिंक'
बेस्‍ट फिल्‍म ऑन एनवायरन्‍मेंट: द टाइगर हू क्रॉस्‍ड द लाइन
सर्वश्रेष्‍ठ संपादन : रामेश्‍वर एस भगत
सर्वश्रेष्ठ कला निर्देशन : 24
बेस्‍ट कॉस्‍ट्यूम डिजाइन : सचिन
सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन : बापू पद्मनाभ
सर्वश्रेष्ठ गीतकार : वैरामुथु
सर्वश्रेष्ठ स्पेशल इफेक्ट : निर्माता-निर्देशक तथा अभिनेता अजय देवगन की फिल्म 'शिवाय'

क्षेत्रीय पुरस्‍कार

सर्वश्रेष्ठ बंगाली फिल्‍म : बिसर्जन
सर्वश्रेष्ठ गुजराती फिल्‍म : रॉंग साइड राजू
सर्वश्रेष्ठ हिन्दी फीचर फिल्म : 'नीरजा'
सर्वश्रेष्ठ कन्‍नड़ फिल्‍म : रिजर्वेशन
सर्वश्रेष्ठ मलयालम फिल्‍म : महेशिंते पराथिकारम
सर्वश्रेष्ठ तमिल फिल्‍म : जोकर
सर्वश्रेष्ठ मराठी फिल्‍म : दशक्रिया
सर्वश्रेष्ठ तेलगु फिल्‍म : पेल्‍ली चोपुलु
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Akshay Kumar, Akshya Kumar National Award, National Film Awards, 64th National Film Awards
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com