विज्ञापन

राजपाल यादव ने भूत बंगला में अक्षय कुमार को जड़ा थप्पड़! लिया 19 साल पुराना बदला

राजपाल यादव बहुत जल्द अक्षय कुमार के साथ भूत बंगला में नजर आने वाले हैं. अब ये थप्पड़ क्यों मारा गया और इसका मामला क्या है ये जानने के लिए पढ़ें खबर.

राजपाल यादव ने भूत बंगला में अक्षय कुमार को जड़ा थप्पड़! लिया 19 साल पुराना बदला
राजपाल यादव बहुत जल्द भूत बंगला में नजर आने वाले हैं
Social Media
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव ने अपनी आने वाली फिल्म ‘भूत बंगला' के एक मजेदार सीन के बारे में खुलासा किया है. इस सीन में वे अक्षय कुमार को थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं. यह सीन फैंस को पुरानी फिल्म ‘भूल भुलैया' की याद दिला रहा है, जहां अक्षय के किरदार ने राजपाल के छोटा पंडित को थप्पड़ मारा था. जब उनसे पूछा गया कि क्या यह एक मजाकिया बदला है, तो राजपाल ने एक्साइटमेंट से कहा कि दर्शकों को हर सीन में खूब मजे आएंगे. 

राजपाल यादव ने बॉलीवुड बबल से बातचीत में कहा, “जिस सीन की आप बात कर रहे हैं, उम्मीद है वह आपको बहुत पसंद आएगा. पूरी फिल्म देखकर आपको जबरदस्त मजा आएगा.” राजपाल ने फिल्म को एकदम अलग और मनोरंजक बताया. उन्होंने कहा, “यह फिल्म अपने आप में खास है. अच्छी फिल्म मिल रही है देखने को. रिलीज होने की खुशी से अंदर से बहुत गदगद हूं.”

सेट पर मस्ती का माहौल

अक्षय कुमार के साथ कई फिल्मों में काम कर चुके राजपाल ने सेट के माहौल को याद करते हुए कहा कि शूटिंग खुद में एक मस्ती भरा एक्सपीरियंस है. उन्होंने कहा, “सेट पर हर कोई मस्ती करता था, सबके चेहरे पर हंसी होनी चाहिए.” उन्होंने अक्षय की तारीफ करते हुए वे बोले, “अक्षय भाई हमेशा मस्ती करते रहते हैं, यह बहुत अच्छी बात है. हम सब एक-दूसरे की मस्ती में शामिल हो जाते हैं. लेकिन जैसे ही ‘साइलेंस' का कॉल आता है, सब शांत होकर काम पर लग जाते हैं. यह जीवन का हिस्सा है और बहुत अच्छा लगता है.”

फिल्म दर्शकों को हंसाएगी और गुदगुदाएगी

राजपाल ने प्रियदर्शन के डायरेक्शन की भी तारीफ की. उन्होंने कहा कि शूटिंग के दौरान जितना मजा आया उतना ही रिलीज के समय पॉजिटिव वाइब्स महसूस हो रही हैं. उन्होंने कहा, “प्रियदर्शन जी की वाइब देखकर मजा आ रहा था. यह फिल्म सबको गुदगुदाएगी, खूब हंसाएगी और एक शानदार भूतिया बंगला दिखाएगी.”

यह भी पढ़ें: अनुराग डोभाल ने सुसाइड की कोशिश के बाद शेयर की पहली पोस्ट, खुद को कहा अनाथ बोले- जिस रास्ते गया था वहां से आना मुश्किल था...

बता दें कि ‘भूत बंगला' में अक्षय कुमार के साथ राजपाल यादव लीड रोल में हैं. यह हॉरर-कॉमेडी फिल्म 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फैंस इस जोड़ी के नए अंदाज का इंतजार कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: तबू की बहन को जानते हैं आप? 60 से ज्याद फिल्मों में किया काम, चंकी पांडे को मारा था थप्पड़, फिर अचानक इंडस्ट्री छोड़ बनीं दारा सिंह की बहू

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajpal Yadav Akshay Kumar, Bhooth Bangla Release Date, Rajpal Yadav Interviews, Akshay Kumar Filmography, Priyadarshan Movies
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com