पुलिस अभी हमलावर का रिकॉर्ड जांच रही है.
नई दिल्ली:
- Hadi Matar के सोशल मीडिया अकाउंट्स को शुरुआती तौर पर खंगालने पर वह 'शिया चरमपंथ' और ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) से सहानुभूति रखने वाला पाया गया.
- हालांकि, Hadi Matar और IRGC के बीच अभी तक कोई डायरेक्ट लिंक नहीं मिला है. लेकिन उसके फोन के मैसेजिंग ऐप में ईरानी कमांडर कासिम सुलेमानी की तस्वीरें मिलीं, जिनका मर्डर साल 2020 में कर दिया गया था.
- रुश्दी न्यूयॉर्क शहर के पास Chautauqua Institution में जैसे ही भाषण देने वाले थे, तभी Hadi Matar मंच पर कूद गया और उन पर चाकू से हमला कर दिया. वहां बीच बचाव करने वाले हेनरी रीज़ को भी हमले में सिर में चोट लगी हैं.
- पुलिस का मानना है कि Hadi Matar 'अकेले काम कर रहा था'. हालांकि, अधिकारी "विभिन्न वस्तुओं के लिए तलाशी वारंट हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं. घटनास्थल पर एक बैग मिला है और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस भी थी.'
- Hadi Matar न्यू जर्सी के फेयरव्यू का रहने वाला है. अधिकारी अभी भी उसकी राष्ट्रीयता और उसके आपराधिक रिकॉर्ड, यदि कोई हो, की जांच कर रहे हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Salman Rushdie, Hadi Matar