विज्ञापन
This Article is From Mar 29, 2019

'मोदी सरकार के इन 5 सालों में किसान कर्ज में डूबते ही रहे', प्रियंका गांधी की अयोध्या रैली की 5 खास बातें

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) शुक्रवार को अयोध्या के लोगों के पास पहुंचीं और यहां पर मौजूद जनता के सामने केंद्र सरकार पर पलटवार करते हुए कहा...

अयोध्या में प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi)
  • अयोध्या में प्रियंका गांधी
  • केंद्र सरकार पर किया हमला
  • 5 सालों में किसान कर्ज में डूबे
अयोध्या:
  1. मोदी सरकार के इन 5 सालों में किसान कर्ज में डूबते ही रहे. पीएम मोदी चीन, अमेरिका और दुनियाभर में गए, लेकिन अपने लोगों के लिए कुछ नहीं किया. इस सरकार की हिम्मत नहीं है कि वो आपकी आवाज सुने.
  2. इस देश में कोई सत्य को छुपा नहीं सकता, दबा नहीं सकता और खत्म नहीं कर सकता है. मैंने सत्य किसानों के आंखों में देखा है.
  3. ये राजनीति जो आपको दुर्बल बनाती है, जो अपने हाथ में सत्ता रखती है और आपको सत्ता में नहीं रख सकती. लोकतंत्र व संविधान किसके लिए बनाए गए हैं. आपको मजबूत करने के लिए. पैसा से बड़ा वोट करना है. जब आप वोट करने जाएंगे. इन चीजों को ध्यान रखिएगा.
  4. मेरी आपसे शिकायत है कि आप यह भूल रहे हैं कि सत्ता आपके हाथों में हैं. जितने लोग यहां नेता आप खड़े हैं इन्हें आपकी समर्थन जरूरत है. आप अच्छी तरह से समझ लीजिए और अपनी शक्ति को पहचानिए.
  5. आप मन बनाइए आप उसको वोट देंगे जो एक ऐसी सरकार, विकास, सुनवाई, आवाज दबाई न जाए. वह सरकार जो आपको समझे, आपके समस्या को समझे आपके लिए खड़ा हो सके. यह चुनाव देश को और संविधान को बचाने वाला चुनाव है. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Priyanka Gandhi Vadra, Lok Sabha Elections
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com