विज्ञापन
This Article is From Mar 25, 2018

मन की बात में पीएम नरेंद्र मोदी ने इन 5 बातों के जरिये बाबा साहेब आम्बेडकर को किया याद

राजनीतिक हल्कों में कहा जा रहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी ने इसके जरिए दलित वोटों पर विशेष ध्यान दिया है.

मन की बात में पीएम नरेंद्र मोदी ने इन 5 बातों के जरिये बाबा साहेब आम्बेडकर को किया याद
मन की बात कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी. (फाइल फोटो)
  • पीएम ने आज मन की बात में लोगों को संबोधित किया
  • पीएम ने डॉ आम्बेडकर की कई बातों को याद किया
  • पीएम ने विचारों की प्रासंगिकता का जिक्र किया
नई दिल्ली:
  1. पीएम नरेंद्र मोदी ने मन की बात में कहा, डॉ आम्बेडकर की जन्म जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल से 5 मई तक ‘ग्राम-स्वराज अभियान’ आयोजित किया जा रहा है. इसके तहत पूरे भारत में ग्राम-विकास, ग़रीब-कल्याण और सामाजिक-न्याय पर अलग-अलग कार्यक्रम होंगे. पीएम मोदी ने लोगों से कहा, आप सभी इस अभियान में हिस्सा लें.
  2. पीएम नरेंद्र मोदी ने मन की बात में कहा, आज हमने शासन के हर पहलू में सहकारी संघवाद और उससे आगे बढ़ करके कम्पीटीटिव कोपरेटिव फेडरलिज्म के मन्त्र को अपनाया है, डॉ बाबा साहब आम्बेडकर पिछड़े वर्ग से जुड़े मुझ जैसे करोड़ों लोगों के लिए एक प्रेरणा हैं. मन की बात में पीएम ने कहा, बाबा साहब ने संघवाद, संघीय-व्यवस्था के महत्व पर बात की और देश के उत्थान के लिए केंद्र और राज्यों के साथ मिलकर काम करने पर बल दिया.
  3. पीएम मोदी ने कहा कि डॉ बाबा साहब ही थे जिन्होंने जल-शक्ति को राष्ट्र-शक्ति के रूप में देखा. विभिन्न रिवर वैली अथोरिटीज, जल से संबंधित अलग-अलग कमीशन- ये सब बाबा साहब आम्बेडकर का ही तो विजन था. आज देश में जलमार्ग और बंदरगाहों के लिए ऐतिहासिक प्रयास हो रहे हैं.
  4. पीएम नरेंद्र मोदी ने मन की बात में कहा, बाबा साहब का सेल्फ रिलायंस, आत्मनिर्भरता में दृढ़ विश्वास था. वे नहीं चाहते थे कि कोई व्यक्ति हमेशा ग़रीबी में अपना जीवन जीता रहे. पीएम मोदी ने कहा, बाबा साहब आम्बेडकर के विजन को आगे बढ़ाते हुए स्मार्ट सिटी मिशन, अर्बन मिशन की शुरुआत की गई ताकि बड़े नगरों, छोटे शहरों में हर तरह की सुविधा उपलब्ध कराई जा सके.
  5. पीएम ने कहा, उद्योगों का विकास शहरों में ही संभव होगा यही सोच थी जिसके कारण डॉ० बाबा साहब आम्बेडकर ने भारत के शहरीकरण, अरबनाइजेशन पर भरोसा किया.  14 अप्रैल डॉ बाबा साहब आम्बेडकर की जन्म-जयंती है. वर्षों पहले डॉ बाबा साहब आम्बेडकर ने भारत के औद्योगिकीकरण की बात कही थी.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mann Ki Baat, Narendra Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com