विज्ञापन
This Article is From Feb 20, 2019

पीएम मोदी और सऊदी युवराज की साझा प्रेस कांफ्रेंस: 10 बड़ी बातें

सऊदी अरब के युवराज मोहम्मद बिन सलमान और पीएम मोदी के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की बैठक हुई, जिसमें दोनों देशों के बीच कई समझौतों पर हस्ताक्षर हुए.

पीएम मोदी और सऊदी युवराज की साझा प्रेस कांफ्रेंस: 10 बड़ी बातें
नई दिल्ली:
  1. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सऊदी अरब के युवराज मोहम्मद बिन सलमान के बीच बातचीत के बाद दोनों देशों के बीच पांच समझौतों पर हस्ताक्षर हुए. इसके बाद दोनों देशों के प्रमुखों के साथ एक साझा प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया. 
  2. भारत और सऊदी अरब के बीच ऊर्जा को लेकर करार हुआ, टूरिज्म सेक्टर में दोनों देशों के बीच एएमयू पर हस्ताक्षर किए. इसके अलावा भारत और सऊदी अरब के बीच व्यापार को बढ़ावा देने के लिए करार हुआ. प्रसार भारती और सऊदी अरब के बीच प्रसारण साझा करने पर भी करार के अलावा इंटरनेशनल सोलर अलायंस के क्षेत्र में भी दोनों देशों के बीच समझौते हुए हैं. 
  3. पिछले हफ्ते पुलवामा में हुए बर्बर आतंकवादी हमले को इस मानवता विरोधी खतरे से दुनिया पर छाए कहर की एक और क्रूर निशानी बताते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सऊदी अरब के युवराज मोहम्मद बिन सलमान से बातचीत के बाद कहा कि इस खतरे से प्रभावशाली ढंग से निपटने के लिए हम इस बात पर सहमत हैं कि आतंकवाद को किसी भी प्रकार का समर्थन दे रहे देशों पर सभी संभव दबाव बढ़ाने की आवश्यकता है. 
  4. पीएम मोदी ने कहा कि आतंकवाद का आधारभूत ढांचा नष्ट करना, इसे मिलने वाला समर्थन समाप्त करना और आतंकवादियों और उनके समर्थकों को सजा दिलाना बहुत जरूरी है. 
  5. सऊदी अरब के युवराज से बातचीत के बाद मोदी ने कहा कि हमने अपने सामरिक वातावरण के संदर्भ में आपसी रक्षा सहयोग को मज़बूत करने और उसका विस्तार करने पर भी सफल चर्चा की है.  
  6. पीएम मोदी ने कहा- हमारे ऊर्जा संबंधों को सामरिक गठजोड़ में तब्दील करने का समय आ गया है.  
  7. खुफिया सूचना साझा करने सहित हम भारत के साथ सहयोग करेंगे: सऊदी अरब के युवराज ने आतंकवाद से निपटने के मुद्दे पर कहा. 
  8. पीएम मोदी ने कहा कि पश्चिम एशिया और खाड़ी में शांति और स्थिरता सुनिचित करने में हमारे दोनों देशों के साझा हित हैं. आज हमारी बातचीत में, इस क्षेत्र में हमारे कार्यों में तालमेल लाने और हमारी भागीदारी को तेजी से आगे बढ़ाने पर सहमति हुई है. 
  9. पीएम मोदी ने कहा कि हम इस बात पर भी सहमत हुए हैं कि काउंटर टेरिज्म, समुद्री सुरक्षा और साइबर सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में और मजबूत द्विपक्षीय सहयोग दोनों देशों के लिए लाभप्रद रहेंगे.
  10. सऊदी अरब के युवराज भारत के बाद चीन यात्रा पर जाएंगे. क्राउन प्रिंस इन दिनों एशियाई दौरे पर हैंं. भारत से पहले वह पाकिस्तान में थे.भारत के बाद वह चीन के दौरे पर जाएंगे.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Saudi Crown Prince, Saudi Arabia, Narendra Modi, PM Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com