कोर्ट के फैसले के बाद सड़कों पर जमा भीड़.
नई दिल्ली:
- सरकार ने ऐलान किया है कि जो पुलिस वाले हिंसक भीड़ को देखकर भागे थे, उन पर कार्रवाई की जाएगी.
- सरकार का कहना है कि उपद्रवियों की पहचान कर ली गई है. उन्हें कानून हाथ में लेने की सजा मिलेगी. घायलों का इलाज कराया जाएगा.
- राज्य में बेकाबू हालात को देखते हुए राज्य की हाईकोर्ट की फुल बेंच की कल सुनवाई होगी.
- मुख्यमंत्री ने राज्य में हिंसा भड़काने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का संदेश दिया है.
- डेरा समर्थकों द्वारा हिंसा भड़काए जाने के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर का यह पहला बयान आया है.
- मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन लोगों ने ये किया है उन्हें किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा. उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी.
- साथ ही मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि किसी भी अपराधी प्रवृति के लोगों से बचे.
- राज्य के अतिरिक्त गृह सचिव राम निवास ने कहा कि राज्य में इस हिंसा से कोई भी नुकसान हुआ है तो उसकी भरपाई सरकार करेगी.
- सरकार ने कहा कि नुकसान निजी क्यों न हो उसकी भरपाई सरकार करेगी.
- निवास ने कहा कि हिंसा में संलिप्त लोगों का वीडियो फुटेज भी सरकार के पास है और हम ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Gurmeet Ram Rahim Verdict