विज्ञापन
This Article is From Oct 30, 2022

गुजरात: मोरबी पुल हादसे में अभी तक 132 लोगों की मौत, मरम्‍मत के एक सप्‍ताह बाद ही हुई घटना, 10 बातें

मोरबी हादसे के बाद एनडीआरएफ की तीन टीमों को मौके पर भेजा गया है. साथ ही नेवी और एयरफोर्स की टीमों को भी घटनास्‍थल के लिए रवाना किया गया है.

गुजरात के मोरबी में पुल गिरने से हुए दर्दनाक हादसे के बाद बचाव और राहत कार्य चलाया जा रहा है.
नई दिल्‍ली:
  1. मोरबी हादसे में अभी तक 132 लोगों की मौत हो गई है, वहीं बड़ी संख्‍या में लोग घायल भी हुए हैं. सूत्रों के मुताबिक हादसे में बड़ी संख्‍या में बच्‍चों की मौत हुई है. बताया जा रहा है कि मरने वालों में 40 बच्‍चे शामिल हैं. जबकि इस हादसे में अब तक 177 लोगों को बचाया गया है.
  2. राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने इस हादसे पर दुख जताया  है. प्रधानमंत्री मोदी ने दुर्घटना में मरने वालों में से प्रत्येक के परिजनों के लिए पीएमएनआरएफ (प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष) से ​​दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है.
  3. मोरबी हादसे की जांच के लिए पांच सदस्‍यीय कमेटी का गठन किया गया है. आईएएस राजकुमार बेनीवाल की अध्‍यक्षता में कमेटी हादसे की जांच करेगी. 
  4. पुल गिरने की घटना के बाद बड़े पैमाने पर राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है. नेवी और एयर फोर्स की टीमों को मौके के लिए रवाना किया गया है. आईएनएस वलसुरा को रेस्‍क्‍यू बोट, मरीन कमांडो और तैराकों के साथ मौके के लिए भेजा गया है. 
  5. हादसे के बाद गुजरात सरकार ने हेल्‍पलाइन नंबर जारी किया है. हादसे से जुड़ी जानकारी के लिए 02822243300 नंबर पर कॉल कर पता किया जा सकता है. 
  6. मोरबी में गिरा केबल पुल करीब एक सदी पुराना था. मरम्‍मत के बाद चार दिन पहले ही 26 अक्‍टूबर को इस पुल को फिर से खोला गया था. हालांकि 24 घंटे पहले का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें यह पुल हिलता हुआ नजर आ रहा है.  
  7. हादसे को लेकर पीएम मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, गृह मंत्री अमित शाह सहित कई नेताओं ने दुख जताया है. हादसे के बाद पीएम मोदी ने गुजरात के मुख्‍यमंत्री भूपेंद्र पटेल और संबंधित अधिकारियों से बातचीत की है. 
  8. पीएम मोदी ने मोरबी में जान गंवाने वाले प्रत्‍येक व्‍यक्ति के परिवार को पीएमएनआरएफ से दो लाख रुपये की राशि की मदद की घोषणा की है. साथ ही घायलों को 50-50 हजार रुपये की राशि दी जाएगी. 
  9. स्थानीय विधायक एवं राज्य मंत्री बृजेश मेरजा ने कहा, "पुल टूटने से कई लोग नदी में गिर गए. बचाव अभियान जारी है." प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के वक्‍त पुल पर कई महिलाएं और बच्चे मौजूद थे. 
  10. मोरबी हादसे में घायल करीब 100 लोगों को अस्‍पताल पहुंचाया गया है. 
     
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gujarat Morbi Bridge Collapse, Morbi Accident, Morbi Bridge Collapse
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com