विज्ञापन
This Article is From Dec 09, 2017

गुजरात चुनाव के पहले चरण में वोटिंग के बीच पीएम मोदी ने कांग्रेस पर किए करारे वार- खास बातें

गुजरात विधानसभा के दूसरे चरण के तहत 14 दिसंबर को मतदान होगा और मतगणना 18 दिसंबर को होगी.

गुजरात चुनाव के पहले चरण में वोटिंग के बीच पीएम मोदी ने कांग्रेस पर किए करारे वार- खास बातें
गुजरात चुनाव के पहले चरण में वोटिंग के बीच पीएम मोदी ने कांग्रेस पर किए करारे वार- खास बातें
अहमदाबाद:  
  1. कांग्रेस ने गुजरात में एक समुदाय को आरक्षण देने का वादा किया है. क्या वे इसे अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति से अथवा अन्य पिछडा वर्ग से छीनने जा रहे हैं या यह भी मुसलमानों से किए गए आरक्षण के वादे की तरह ही है.    
  2. देश के हर हिस्से में कांग्रेस ने मुस्लिम समुदाय को गुमराह किया है. आरक्षण के फर्जी वादे किया लेकिन किसी राज्य में अपने वादे पूरे नहीं किए.
  3. मैं कांग्रेस पार्टी से पूछना चाहता हूं, आपने देश के सभी राज्यों में मुस्लिमों को यह लॉलीपॉप थमाई कि आप समुदाय को आरक्षण देंगे.
  4. कांग्रेस के वे सारे नेता जो मुझे अपशब्द कह रहे हैं और मेरे गरीब  परिवार का मजाक उड़ा रहे हैं उनसे कहना चाहूंगा कि मेरा राष्ट्र ही मेरे लिए सबकुछ
  5. देश ने कांग्रेस को पूरी तरह से नकार दिया है, गुजरात भी नकारेगा
  6. मेरे समय का एक एक पल देश और 124 करोड़ भारतीयों को समर्पित है
  7. गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण की 89 सीटों के लिए मतदान हो रहा है. इस चरण के चुनाव में कई सीएम विजय रुपाणी, शक्ति सिंह गोहिल सहित कई दिग्गजों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी. पहले दौर की वोटिंग में युवाओं में अच्छा खासा उत्साह देखा जा रहा है.
  8. कुल 2,12,31,652 मतदाताओं में से 1,11,05,933 पुरुष और 1,01,25,472 महिलाएं और 247 थर्ड जेंडर के हैं. गुजरात विधानसभा के दूसरे चरण के तहत 14 दिसंबर को मतदान होगा और मतगणना 18 दिसंबर को होगी.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gujarat Assembly Election 2017, GujaratAssemblyPolls2017
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com