रेल मंत्री पीयूष गोयल.
मुंबई:
- ऑडिट रिपोर्ट में महिला डिब्बे में सीसीटीवी कैमरा और टॉक बैक को भीतर लगाने की मांग की गई है. स्टेशनों पर 1600 नए सीसीटीवी लगेंगे. रिपोर्ट में प्लेटफॉर्म पर मौजूद शौचालयों और ठेलों को दुसरे जगह पर स्थापित करने की मांग और अवैध फेरीवालों पर कड़ी नज़र रखने की मांग की गई है.
- ऑडिट रिपोर्ट में WIFI को केवल वेटिंग रूम में रखने की मांग की गई है. प्लेटफॉर्म पर वाईफाई नहीं उपलब्ध कराने की सिफारिश. रेलवे का कहना है की प्लेटफॉर्म पर कई लोग केवल मुफ्त वाईफाई के लिए आते हैं.
- 24 नए ब्रिज बनाएगी पश्चिम रेलवे. एलफिंस्टन में 12 फीट लंबी ब्रिज बनाएगी पश्चिम रेलवे. प्लेटफॉर्म की मरम्मत के लिए 10 करोड़ रुपये का बजट. 114 करोड़ का बजट कीसीटीसी के लिए दिया जाएगा.
- मुंबई उपनगरीय रेल सेवा के विभिन्न स्टेशनों पर भीड़ कम करने के लिए लगभग 370 जगहों पर स्वचालित सीढियां लगाई जाएंगी.
- देश भर में इस तरह की 3000 सीढ़ियां लगाने की जरूरत महसूस की गई है. रेल मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि हादसे के बाद मुंबई उपनगरीय रेल सेवाओं में लगभग 370 जगहों को स्वचालित सीढ़ियां लगाने के लिए चिन्हित किया गया है.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Elphinstone Stampede