जयपुर:
- गहलोत कैंप के 90 से ज्यादा विधायक विधानसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंपने के लिए उनके आवास पर पहुंचे थे.
- इन विधायकों का आरोप है कि कांग्रेस हाईकमान उनसे पूछे बगैर ही फैसले ले रही है.
- विधायकों की मांग है कि अशोक गहलोत ही आगे भी राजस्थान के सीएम पद पर बने रहें.
- विधायकों ने उनकी मांग ना मानें जाने पर विरोध करने की भी बात कही है.
- राजस्थान सरकार में मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि पार्टी हमारी नहीं सुनती है, फैसले अपने आप हो जाते हैं.
- नाराज विधायकों ने कहा कि अगर हमारी बात नहीं मानी गई राज्य में गिर जाएगी सरकार
- एक व्यक्ति एक पद के नियम के तहत अशोक गहलोत इस्तीफा देने को हैं तैयार
- पार्टी हाईकमान के लिए इस बैठक के लिए वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़के और अजय माकन को पहले ही जयपुर भेज दिया है.
- विधायक दल की बैठक से पहले अशोक गहलोत खेमे के विधायकों ने की मुलाकात.
- राज्य में जारी सियासी घमासान के बीच सीएम गहलोत ने किया ट्वीट. कहा -मैंने पहले ही कहा कि फैसला हाईकमान को करना है.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Ashok Gehlot, Sachin Pilot, Congress President Election