- कावेरी जल विवाद को लेकर तमिलनाडु और कर्नाटक के बीच तनातनी
- कोर्ट के आदेश के बाद दोनों राज्यों में हिंसा की खबरें
- सुप्रीम कोर्ट ने राहत देते हुए 12 हज़ार क्यूसेक पानी छोड़ने को कहा
चेन्नई:
- कोर्ट ने कहा कि कर्नाटक अब तमिलनाडु के लिए 20 सितंबर तक हर दिन 12 हज़ार क्यूसेक पानी छोड़े. गौरतलब है कि कोर्ट ने 5 सितंबर को कर्नाटक सरकार को आदेश दिया था कि वह अगले 10 दिन तक कावेरी नदी का रोजाना 15 हज़ार क्यूसेक पानी तमिलनाडु को सप्लाई करे.
- कर्नाटक ने अपनी याचिका में कोर्ट से कहा था कि वह 10 दस दिन तक 15 हज़ार क्यूसेक पानी देने के अपने आदेश को रद्द कर दे क्योंकि तमिलनाडु के दावे झूठे हैं.
- तमिलनाडु ने कहा था कि बारिश की कमी की वजह से उसके पास पीने और खेती के लिए पानी नहीं है.
- कोर्ट ने कर्नाटक की कड़े शब्दों में इस बात पर निंदा की कि वह जनता के विरोध को अपने केस का आधार नहीं बना सकता. कोर्ट ने कहा 'नागरिक कानून अपने हाथ में नहीं ले सकते. जब कोर्ट कोई आदेश दे रही है तो नागरिकों का फर्ज है कि उसका पालन किया जाए. यह कार्यकारी का काम है कि वह देखे कि आदेश का पालन पूरी तरह किया जाए.'
- बेंगलुरु में तमिलनाडु की दुकानों और गाड़ियों की तोड़फोड़ किए जाने के बाद शहर में बड़े समूहों के जमावड़े पर रोक लगा दी गई है. तमिलनाडु तक जाने वाली बस सेवाएं भी फिलहाल रोक दी गई हैं. स्कूल और कॉलेज भी शहर में बंद हैं.
- दोनों राज्यो के बीच इस तनातनी के चलते सोमवार को चेन्नई में स्थित एक कर्नाटक होटल में तोड़फोड़ की गई, वहीं रविवार को बेंगलुरु में एक छात्र पर इसलिए हमला किया गया क्योंकि उसने सोशल मीडिया पर दोनों राज्यों के बीच पानी के बंटवारे को लेकर अपनी राय रखी थी.
- सोमवार की सुबह चेन्नई के वुडलैंड्स होटल पर कथित तौर पर एक तमिल संगठन द्वारा हमला किया गया. हमलावरों ने होटल की खिड़कियों के शीशे तोड़े और कुछ पर्चे भी छोड़े जिसमें लिखा गया था कि अगर कर्नाटक में तमिल लोगों पर हमला किया गया तो इसका बदला लिया जाएगा.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
कावेरी जल विवाद, कर्नाटक, तमिलनाडु, वुडलैंड्स होटल, Cauvery Dispute, Karnataka, Tamilnadu, Woodlands Hotel