विज्ञापन
This Article is From Aug 14, 2022

दलाल स्ट्रीट के 'बिग बुल' कहे जाने वाले राकेश झुनझुनवाला के बारे में 5 बातें

अरबपति निवेशक राकेश झुनझुनवाला, जिन्हें अक्सर दलाल स्ट्रीट का बिग बुल कहा जाता है, का आज सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. वे 62 साल के थे. 

अरबपति निवेशक राकेश झुनझुनवाला का सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया.
नई दिल्ली:
  1. राकेश झुनझुनवाला, जिन्हें अक्सर भारत का वारेन बफे कहा जाता है, का जन्म 5 जुलाई 1960 को हैदराबाद में हुआ था और वे मुंबई में पले-बढ़े. 
  2. सिडेनहैम कॉलेज से ग्रेजुएशन करने के बाद, उन्होंने इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया में दाखिला लिया और रेखा झुनजुनवाला से शादी की, जो एक शेयर बाजार निवेशक भी थीं.
  3. मिस्टर झुनझुनवाला भारत के शेयर बाजार के बारे में बुलिश होने के लिए जाने जाते थे और उन्होंने जो भी स्टॉक खरीदा वह ज्यादातर मल्टीबैगर में बदल गया.
  4. झुनझुनवाला रेयर एंटरप्राइजेज नामक एक निजी स्वामित्व वाली स्टॉक ट्रेडिंग फर्म चलाते थे. उन्होंने भारत की नवीनतम एयरलाइन अकासा एयर का भी समर्थन किया, जिसने इस महीने की शुरुआत में भारतीय आसमान में उड़ान भरी थी. 
  5. यह पूछे जाने पर कि जब विमानन क्षेत्र अच्छा नहीं कर रहा था तो उन्होंने उद्यम क्यों शुरू किया. तब उन्होंने जवाब दिया था, "मैं कहता हूं कि मैं विफलता के लिए तैयार हूं."

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rakesh Jhunjhunwala, Rakesh Jhunjhunwala Death, Rakesh Jhunjhunwala News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com