Yogini Ekadashi 2023: पंचांग के अनुसार, आज आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है. इस एकादशी को योगिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है. योगिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु के वामन अवतार की पूजा की जाती है. माना जाता है कि योगिनी एकादशी का व्रत रखने पर भक्तों को पापों से मुक्ति मिल जाती है. सालभर में 24 एकादशी पड़ती हैं जिनमें से एक योगिनी एकादशी है. योगिनी एकादशी पर भक्तों को कुछ कार्य करने से बचने की सलाह दी जाती है और कुछ खास बातों का ख्याल रखने के लिए कहा जाता है. मान्यतानुसार इन गलतियों को करने से भगवान विष्णु (Lord Vishnu) नाराज हो सकते हैं.
Guru Purnima 2023: इस दिन पड़ रही है गुरु पूर्णिमा, जानिए किस मुहूर्त में की जा सकती है पूजा
योगिनी एकादशी का शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, आषाढ़ मास की एकादशी तिथि 14 जून की सुबह 9 बजकर 28 मिनट पर शुरू होगी और इसका अंत अगले दिन यानी 15 जून सुबह 8 बजकर 28 मिनट पर होगा. उदया तिथि के चलते एकादशी का व्रत 14 जून, बुधवार के दिन ही रखा जाएगा. व्रत की पूजा भी 14 जून के दिन ही होगी और व्रत का पारण 15 जून सुबह 5 बजकर 23 मिनट से सुबह 8 बजकर 10 मिनट के बीच कर सकते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
- माना जाता है कि एकादशी के व्रत (Ekadashi Vrat) में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए. पूजा स्थल के अलावा आस-पास भी स्वच्छता बरतने की सलाह दी जाती है. यदि आसपास गंदगी हो तो भगवान विष्णु नाराज हो सकते हैं.
- इस दिन सुबह देर तक सोने से परहेज करना चाहिए. एकादशी के दिन सुबह-सवेरे उठकर स्नान पश्चात व्रत का संकल्प लिया जाता है.
- झूठ और छल से दूर रहने की सलाह दी जाती है और कहा जाता है कि किसी भी तरह की अभद्र भाषा का प्रयोग नहीं करना चाहिए. वाणी पर संयम बरतना आवश्यक होता है.
- योगिनी एकादशी के दिन पीले वस्त्र पहनने की सलाह दी जाती है क्योंकि यह रंग भगवान विष्णु का प्रिय माना जाता है. वहीं, इस दिन काले रंग पहनने से परहेज करने के लिए कहते हैं.
- इस दिन तुलसी के पत्ते (Tulsi Leaves) तोड़ना शुभ नहीं माना जाता है. मान्यतानुसार योगिनी एकादशी से एक दिन पहले ही तुलसी के पत्ते पूजा के लिए तोड़े जाते हैं.
- शराब जैसे मादक पदार्थों और तामसिक भोजन से दूर रहने के लिए कहा जाता है. मान्यतानुसार ऐसा करने पर भगवान विष्णु क्रोधित हो सकते हैं.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
'जरा हटके जरा बचके' की सक्सेस पार्टी में विक्की-सारा ने मचाया धमालNDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं