Vitamin b12 Deficiency : विटामिन बी12 शरीर के लिए जरूरी विटामिन है. इसकी कमी आपके संपूर्ण स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है. इससे थकान, कमजोरी, चक्कर आना, चलने या फिर सीढ़ियां चढ़ने में सांस फूलना, आंखों में धुंधलापन, नर्वस सिस्टम का कमजोर हो जाना, त्वचा में रूखापन, बालों का झड़ना, जैसे लक्षण नजर आते हैं. ऐसे में आज हम आपको यहां पर डॉक्टर विनय मेहता द्वारा बताई एक ऐसी होम्योपैथिक दवा के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप खाना शुरू कर देते हैं तो आपके शरीर में विटामिन बी 12 की कमी आसानी से पूरी हो जाएगी.
शरीर के इस हिस्से में हो रहा है दर्द तो समझ जाइए बढ़ गया है कोलेस्ट्रोल लेवल
विटामिन बी12 की कमी कैसे करें पूरी - How to overcome Vitamin B12 deficiency
डॉक्टर विनय मेहता ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने विटामिन बी 12 की कमी पूरी करने के लिए फाइव फोज 6X (Five phos 6X) नाम की दवा के बारे में बताया है. डॉक्टर मेहता बताते हैं कि इसकी 2 से 3 गोली दिन में दो से तीन बार खाना शुरू कर दीजिए. ऐसा आप 3 से 4 महीने तक लगातार करते हैं, तो धीरे-धीरे आपके शरीर में विटामिन बी 12 की कमी पूरी हो जाएगी.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह उपाय भी कर सकते हैं
- मीट, डेयरी उत्पाद (दूध, पनीर, दही), अंडे, मछली (साल्मन, ट्यूना), विटामिन बी 12 युक्त अनाज और दालों का सेवन करे.
- विटामिन बी12 की कमी को दूर करने के लिए आप अंजीर के पानी का सेवन कर सकते हैं.
- अखरोट b12 के अब्जॉर्प्शन में मदद करता है. वहीं, सूखी खुबानी विटामिन b12 से भरपूर होती है.
- बादाम में प्रोटीन और हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं, विटामिन b12 के सप्लीमेंट लेने की जगह आप चार से पांच बादाम भिगोकर इसका सेवन कर सकते हैं.
- चिया सीड्स और फ्लेक्स सीड्स विटामिव b12 की कमी पूरा करता है और मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाते हैं.
- अगर आप महंगे-महंगे ड्राई फ्रूट्स नहीं खरीद सकते हैं, तो आप मूंगफली का सेवन करिए. यह b12 की कमी को पूरा करता है.
- सूखा खजूर या पिंड खजूर विटामिन b12 की कमी को पूरा कर सकता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं