विज्ञापन

Shakun Apshakun: कौवे की ये हरकतें बदल सकती हैं आपकी किस्मत! जानिए क्या कहता है शकुन शास्त्र

शकुन शास्त्र में कौवे के कुछ संकेत शुभ तो कुछ अशुभ माने गए हैं. ये संकेत धन लाभ, मेहमान आगमन या संभावित संकट की ओर इशारा करते हैं. आइए पंडित कौशल पांडेय से जानते हैं शकुन शास्त्र के अन्य संकेत.

Shakun Apshakun: कौवे की ये हरकतें बदल सकती हैं आपकी किस्मत! जानिए क्या कहता है शकुन शास्त्र
शकुन शास्त्र में पंडित कौशल पांडेय से जानिए कौवे के शुभ और अशुभ संकेत
ndtv

हमारे आसपास दिखाई देने वाली कई छोटी-छोटी घटनाओं को शकुन शास्त्र में खास संकेत माना गया है. इन्हीं में से एक है कौवा. हिंदू मान्यताओं में कौवे को यम का दूत माना जाता है और कहा जाता है कि वह आने वाली घटनाओं का पूर्व संकेत देता है. ज्योतिषाचार्य पंडित कौशल पांडेय के अनुसार, कौवे से जुड़े कुछ संकेत शुभ माने जाते हैं, जबकि कुछ को सावधानी का संदेश समझा जाता है.

कौवे के कौन से संकेत माने जाते हैं अशुभ

पंडित कौशल पांडेय के अनुसार, यदि कौवा दक्षिण दिशा की ओर मुंह करके लगातार आवाज करे, तो इसे अशुभ संकेत माना जाता है. मान्यता है कि यह घर में किसी परेशानी, बीमारी या संकट का संकेत हो सकता है. वहीं, अगर कई कौवे एक साथ छत पर शोर मचाएं, तो इसे भी शुभ नहीं माना जाता. ऐसी स्थिति में ईश्वर का स्मरण करने की सलाह दी जाती है.

यह भी पढ़ें: जुलाई में रोहिणी प्रदोष व्रत कब है? जानिए तिथि, व्रत का महत्व और पौराणिक कथा

सिर छूना या बीट करना भी माना जाता है संकेत

पंडित कौशल पांडेय ने आगे बताया कि अगर कौवा किसी व्यक्ति के सिर को छूकर निकल जाए या उसके ऊपर बीट कर दे, तो इसे भी सावधानी का संकेत माना जाता है. ऐसी मान्यता है कि यह आने वाली परेशानियों या आर्थिक और शारीरिक कष्ट की ओर इशारा कर सकता है.

शुभ संकेत भी देता है कौवा

पंडित कौशल पांडेय बताते हैं कि सुबह घर की मुंडेर या बालकनी पर कौवे का बोलना मेहमान आने का संकेत माना जाता है. वहीं, कौवे को रोटी का टुकड़ा लेकर उड़ते देखना मनोकामना पूरी होने का प्रतीक माना जाता है. इसके अलावा, कौवे को पानी पीते देखना भी धन लाभ का शुभ संकेत माना गया है.

यह भी पढ़ें: Jagannath Rath Yatra 2026: जगन्नाथ मंदिर से जुड़ी 10 बड़ी बातें जिसे सुनकर हर कोई दांतों तले दबा लेता हैं अंगुलियां

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shakun Apshakun, Shakun Shastra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com