ज्योतिष शास्त्र के अनुसार दूसरों की इस्तेमाल की गई कुछ खास चीजों को अपने पास रखने या उनका उपयोग करने से सामने वाले की नकारात्मक ऊर्जा आपके जीवन में प्रवेश कर सकती है. कई बार आपसी रिश्ते में अपने जानकारों के कपड़े, चप्पल, जूते घड़ी आदि का प्रयोग कर लेते हैं. लेकिन कई बार देखने में आता है की जो इंसान पहले से ही निगेटिव है उसका सामान अगर हम अपने उपयोग में लाते हैं तो उसका निगेटिव प्रभाव भी हमारे ऊपर आ जाता है. इससे बनते हुए काम बिगड़ने लगते हैं और कई तरह की समस्याएं उत्पन्न होने लगती हैं. इसी कड़ी में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि दूसरों की कौन सी ऐसी 8 चीजें हैं जो हमें इस्तेमाल नहीं करनी चाहिए. इसकी जानकारी पंडित कौशल पाण्डेय ने NDTV से बातचीत के दौरान दी है.
1. कपड़े
दूसरों के पहने हुए कपड़े कभी नहीं पहनने चाहिए. मान्यता है कि इससे उस व्यक्ति की सभी नकारात्मक ऊर्जा और दुर्भाग्य आपके पास आ जाते हैं.
2. जूते-चप्पल
दूसरों के जूते-चप्पल पहनने से शनि दोष लगता है और जीवन में आर्थिक तंगी व दरिद्रता का सामना करना पड़ सकता है.
3. घड़ी
कलाई पर दूसरे व्यक्ति की घड़ी बांधने से दुर्भाग्य आता है. इससे आपके अच्छे समय पर बुरा असर पड़ता है और करियर में रुकावटें आने लगती हैं.
4. अंगूठी या रत्न
किसी दूसरे की अंगूठी अपनी उंगली में नहीं पहननी चाहिए. इसका सीधा संबंध व्यक्ति के ग्रहों और स्वास्थ्य से होता है, जिससे आर्थिक नुकसान हो सकता है.
5. कंघी
दूसरे का कंघा इस्तेमाल करने से भाग्य पर विपरीत प्रभाव पड़ता है. इसके साथ ही सिर से जुड़ी समस्याएं और संक्रमण (इनफेक्शन) का खतरा भी बढ़ जाता है.
6. रुमाल
किसी और का रुमाल इस्तेमाल करने से आपके उस व्यक्ति के संबंध खराब हो सकते हैं और आपसी विवाद की स्थिति बन सकती है.
7. कलम
कलम को ज्ञान (मां सरस्वती) का प्रतीक माना जाता है. किसी दूसरे की पेन से काम करके उसे तुरंत लौटा देना चाहिए. उसे अपने पास रखने से धन हानि की संभावना बढ़ जाती है.
यह भी पढ़ें: Gupt Navratri 2026: कल से शुरू होगी गुप्त नवरात्रि, जानें घटस्थापना मुहूर्त से लेकर देवी पूजा की पूरी विधि
यह भी पढ़ें: Pauranik Katha: हनुमान जी को तुलसी क्यों चढ़ाई जाती है? इसके पीछे की कथा शायद ही जानते होंगे आप
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं