विज्ञापन
This Article is From Jan 08, 2020

माता वैष्णो देवी श्राइन में ताजा बर्फबारी के बाद हेलीकॉप्टर सेवा निलंबित

जम्मू-कश्मीर स्थित माता वैष्णो देवी श्राइन में ताजा बर्फबारी के कारण मंगलवार को हेलीकॉप्टर सेवा निलंबित करनी पड़ी.

माता वैष्णो देवी श्राइन में ताजा बर्फबारी के बाद हेलीकॉप्टर सेवा निलंबित
माता वैष्णो देवी श्राइन में ताजा बर्फबारी के बाद हेलीकॉप्टर सेवा निलंबित
जम्मू:

जम्मू-कश्मीर स्थित माता वैष्णो देवी श्राइन में ताजा बर्फबारी के कारण मंगलवार को हेलीकॉप्टर सेवा निलंबित करनी पड़ी.
अधिकारियों ने बताया कि हालांकि तीर्थयात्रा में कोई परेशानी नहीं आयी. पैदल यात्री बर्फ से ढंके रास्तों से होकर भवन तक पहुंच रहे हैं, जहां मुख्य मंदिर स्थित है.

उन्होंने बताया कि सोमवार से ही श्राइन क्षेत्र में हल्की बर्फबारी हो रही है. अभी तक कुछ इंच बर्फ गिरी है.

अधिकारियों ने बताया कि खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर सेवा निलंबित कर दी गई है. सोमवार को भी हेलीकॉप्टर ने भवन तक कुछ ही फेरे लगाए थे.

उन्होंने कहा कि मौसम में सुधार के बाद सेवा शुरु होने की संभावना है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vaishno Devi, Snowfall In Vaishno Devi, Vaishno Devi Helicopter Service
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com