Santoshi Maa: भारत में माता के अलग-अलग स्वरूप पूजे जाते हैं. नवरात्र पर आने वाली नौ देवियों का पूजन घर-घर में होता है. इन दिनों पूजे जाने वाले मां दुर्गा के स्वरूपों के अलावा भी माता के और भी रूप हैं जिनका पूजन करना बहुत शुभ फलदायी मानते हैं. इन स्वरूपों में संतोषी माता (Santoshi Mata) का स्वरूप उनके नाम के अनुरूप मन को शांत करने वाला और संतोष देने वाला माना जाता है. मान्यता ये भी है कि जो भी संतोषी माता का व्रत करता है और उनका विधि-विधान से पूजन करता है उसकी हर मनोकामना पूरी होती है. संतोषी मां के भक्तों की भीड़ उनके मंदिरों में खूब उमड़ती है. वैसे तो देश में मां संतोषी के बहुत से मंदिर हैं. लेकिन, इन तीन चुनिंदा मंदिरों की महिमा ही कुछ और है.
संतोषी मां के सुप्रसिद्ध मंदिर | Famous Temples of Santoshi Maa

संतोषी माता के मंदिरों (Santoshi Maa Temples) में ये मंदिर सर्वाधिक महिमामयी माना जाता है. भक्तों का विश्वास है कि जोधपुर में स्थित इस मंदिर में माता साक्षात निवास करती हैं. मंदिर की वास्तुकला कुछ ऐसी है कि गर्भगृह की चट्टानें शेषनाग के आकार की नजर आती हैं, जिनकी छाया में माता विराजित हैं. मंदिर के बाहर भी प्राकृतिक छटा बिखरी हुई है. पहाड़ों के बीच लाल सागर स्थित है. पास ही एक अमृत कुंड बना है जिस पर वट वृक्ष की छाया पड़ती है. इसी कुंड के पास से झरना भी बहता है. माता के दर्शन कर भक्त मनोकामना पूरी करने की प्रार्थना करते हैं और फिर प्रकृति के इस सुंदर वातावरण में चित्त को शांत भी करते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दिल्ली के हरि नगर में स्थित संतोषी माता का मंदिर सौ साल से भी पुराना बताया जाता है. इस मंदिर में साल की दोनों नवरात्रि के मौके पर भक्तों का मेला लगता है. मंदिर में विराजित माता की अष्टधातु की मूर्ति के समक्ष अखंड ज्योत जलती है. जो भक्त मुरादें लेकर आते हैं वो हर मन्नत के नाम की चुनर मंदिर प्रांगण में स्थित पीपल (Peepal) के पेड़ पर बांधते हैं. जब मनोकामना पूरी होती है तब वो चुनर खोल दी जाती है. एक और खास बात ये है कि माता का श्रृंगार सिर्फ ताजे फूलों से होता है.
संतोषी माता मंदिर, फर्रुखाबादउत्तर प्रदेश में स्थित फर्रुखाबाद में भी संतोषी माता का मंदिर स्थित है जहां हर वर्ष नवरात्र पर खास पूजन, हवन, कीर्तन होता है और भक्तों का मेला सजता है. यहां मां ब्रह्मचारिणी का मंदिर भी है. मंगलवार और शुक्रवार यहां भक्त मंगल गीत गाते हैं और माता का पूजन करते हैं.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं