विज्ञापन

Virgo Tarot Card Rashifal: संवाद और सहयोग से सुलझेंगे मतभेद, व्यापार में बदलाव के संकेत

Virgo Tarot Card Horoscope 29 September: Ten of cups की सकारात्मक ऊर्जा जीवन में रिश्तों और परिवार का महत्व समझने का प्रयास,कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ रिश्ते बेहतर बनाने की कोशिश और व्यवसाय में नए बदलावों को लेकर आने की बात लेकर आ सकती हैं.आईए जानते हैं, कन्या राशि वाले जातकों को जीवन, रिश्तों, की स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Virgo Tarot Card Rashifal: संवाद और सहयोग से सुलझेंगे मतभेद, व्यापार में बदलाव के संकेत
Virgo Aaj Ka Rashifal 29 September 2026 | Kanya Tarot Card Horoscope Today
Photo Credit: NDTV

Virgo Tarot Card Horoscope 29 September 2026 Kanya Tarot Card Rashifal: जीवन में परिवार को लेकर चलना परेशानियों से दूर रखेगा. परिवार में सभी छोटे बड़े सदस्यों को उनकी योग्यता के अनुसार जिम्मेदारियां में आत्मनिर्भरता बढ़ सकती है छोटी-छोटी बातों पर विवाद न होने दे.परिवार के सभी सदस्यों को समय दें. उनकी परेशानियों को सुलझाने का प्रयास करें. करीबी संबंधी और मित्रों के साथ व्यवहार अच्छा रखें. कार्य से अवकाश लेकर परिवार के साथ कुछ समय यात्रा की तैयारी कर सकते हैं. 

व्यवसायिक/ Professional

परिवार के साथ कार्यों को भी अच्छा महत्व दे सकते हैं. पारिवारिक जीवन की समस्याओं को कार्य स्थल पर न लेकर लाएं. कार्यस्थल पर उन बातों को विवादों का आधार ना बनाएं .जो पुरानी हो.ऐसी बातों को भूलना बेहतर रहेगा. कुछ लोगों का स्वभाव चिड़चिड़ा होने के कारण उनके साथ मजाक ना करें .ऐसे लोग मजाक को अपने मान सम्मान पर ले जाते हैं.कार्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार करें. व्यवसाय में साझेदारी के साथ कुछ नए बदलावों पर विचार कर सकते हैं.इन बदलावों से अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी. इस बात की संभावना नजर आ रही है.

स्वास्थ्य/Health

देर रात तक कार्य करने से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. नींद का समय निश्चित करें.देर रात भोजन न करें.

आर्थिक स्थिति/Finance

आर्थिक मामलों में सोच समझकर निर्णय ले.क्षमता से ज्यादा किसी को उधार ना दे.

रिश्ते/Relationship

बड़े बुजुर्ग लोगों की बातों का मजाक न उड़ाएं.उनकी जरूरतों को समझें और उन्हें पूरा करें.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aaj Ka Rashifal, Kanya Rashifal, Virgo Tarot Card Horoscope Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com