विज्ञापन

Libra Tarot Card Rashifal: परिवार की खुशी बढ़ाएगी आत्मविश्वास, जल्दबाज़ी पड़ सकती है भारी

Libra Tarot Card Horoscope 29 September: Strength की ऊर्जा समय अनुसार पारिवारिक एवं व्यवसाय जीवन में व्यवहार में बदलाव लाने, पुराने कार्यों का अवलोकन करने और पारिवारिक और व्यावसायिक जीवन को व्यवस्थित करने की बात लेकर आ सकती है. आईए जानते हैं, तुला राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Libra Tarot Card Rashifal: परिवार की खुशी बढ़ाएगी आत्मविश्वास, जल्दबाज़ी पड़ सकती है भारी
Libra Aaj Ka Rashifal 29 September 2026 | Tula Tarot Card Horoscope Today
Photo Credit: NDTV

Libra Tarot Card Horoscope 29 September 2026 Tula Tarot Card Rashifal: संतान की गतिविधि से मन में सुकून और शांति बनी रहेगी.घर में मांगलिक कार्य होने से रिश्तेदारों का आवागमन और व्यस्तता का माहौल रहेगा.अपने व्यवहार और व्यक्तित्व को बेहतर बनाने के लिए प्रयास कर सकते हैं. काम ज्यादा होने पर गुस्सा और चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है. इस स्थिति को टालने का प्रयास करें. कार्यों को सही तरीके से पूरा करने पर व्यस्तता कम रहेगी.शांत रहकर अपनी क्षमता के अनुसार कार्य करें. ज्यादा जिम्मेदारियां ना उठाएं उन्हें सदस्यों के साथ साझा कर सकते हैं. 

व्यवसायिक/ Professional

किसी गलत व्यक्ति को जानकारी देने के कारण व्यवसाय में आ रहे कुछ अच्छे ऑर्डर हाथ से निकाल सकते हैं. कभी भी गलत बात का समर्थन न करें .चाहे सामने वाला आपका कितना भी करीबी क्यों ना हो. ऐसी स्थिति में उसकी गलत हरकत में आप भी फंस सकते हैं. समय समय पर पुराने कार्यों का अवलोकन करें. इससे कार्यों में हुई गलतियों को समझने में आसानी रहेगी.उच्च अधिकारियों के साथ व्यवहार अच्छा रखें.अपने  छोटे पद पर कार्य करने वाले कर्मचारियों को उचित सम्मान दें. किसी की कमी का मजाक ना उड़ाए. 

स्वास्थ्य/Health

किसी समस्या के लिए दवा खाते समय सही मात्रा का ध्यान रखें. अत्यधिक दवाओं का सेवन नुकसानदायक हो सकता है. 

आर्थिक स्थिति/Finance

व्यवसाय विस्तार के लिए दिए गए लोन की किस्त समय पर चुकाने का प्रयास करें. लोन हमेशा अपनी क्षमता के अनुसार लेना चाहिए. 

रिश्ते/Relationship

आस पड़ोस में  रहने वाले व्यक्तियों की जानकारी अवश्य लें.किसी पर संदेह होने की स्थिति में पुलिस की सहायता ले सकते हैं.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aaj Ka Rashifal, Tula Rashifal, Libra Tarot Card Horoscope
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com