Sagittarius Tarot Card Horoscope 29 September 2026 Dhanu Tarot Card Rashifal: स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही ना करें. कानूनी मामलों में धैर्य और संयम बनाए रखें. परिवार अनुशासन बनाए रखने में परेशानी अनुभव कर सकते हैं.किसी सदस्य का बिगड़ा स्वभाव आपके कार्यों में रुकावट डाल सकता है. इस समय परिवार में विवाह संबंधी बातचीत शुरू हो सकती है. प्रिय से विवाह की बात परिजनों से कर सकते हैं.
व्यवसायिक/ Professional
कार्यक्षेत्र में आ रहे अवसरों का चयन उनके लुभावनेपन के आधार पर न करें.सोच समझ कर सही अवसर का चयन करें. व्यवसाय में किसी कर्मचारी द्वारा किसी गलत बात के चलते आपराधिक मुकदमा दायर किया जा सकता है.इस स्थिति में कानूनी सलाहकार की मदद ले सकते हैं. गतिविधियों में रुचि रहने वाले सहयोगियों से दूर रहे. यदि कोई आपके कार्यों पर निगाह रखा हुआ है.तो अपने कार्य को लेकर सावधान रहे. किसी की बातों में आकर अधिकारियों से बहसबाजी ना करें.
स्वास्थ्य/Health
ज्यादा थकान की वजह से कमजोरी महसूस हो सकती है.गले में इन्फेक्शन के कारण हल्की सूजन आ सकती है.
आर्थिक स्थिति/Finance
शेयर बाजार, सट्टे बाजी और जोखिम भरे कार्यों में पैसा लगाने से बचें. आर्थिक नुकसान हो सकता है.
रिश्ते/Relationship
अपनों के साथ समय बिताने से मन उत्साहित रहेगा. पुरानी यादों की कड़वाहट से दूर रहें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं