विज्ञापन

Taurus Tarot Card Rashifal: सही समय पर सही फैसला दिलाएगा सफलता, अफवाहों से रखें दूरी

Taurus Tarot Card Horoscope 28 September: Seven of cups की ऊर्जा सोच और समझदारी से सही अवसर का चयन, लालच में गलत कार्य से बचाव और अपने व्यवहार में नम्रता और मर्यादा बनाए रखने की बात लेकर आ सकती है. आईए जानते हैं, वृषभ राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Taurus Tarot Card Rashifal: सही समय पर सही फैसला दिलाएगा सफलता, अफवाहों से रखें दूरी
Taurus Aaj Ka Rashifal 28 September 2026 | Vrishabh Tarot Card Horoscope Today
Photo Credit: NDTV

Taurus Tarot Card Horoscope 28 September 2026 Vrishabh Tarot Card Rashifal: किसी बात को लेकर फैली अफवाह पर पूर्णता विश्वास ना करें. बिना  सच जाने किसी पर  विश्वास न करे. कई नए विकल्प एक साथ सामने आ सकते हैं.सही विकल्प का चयन करना मुश्किल नजर आएगा. लालच के कारण गलत विकल्प के चयन से  बचे. अपनी उपलब्धियों का  दिखावा न करें. निवेश करते समय सावधानी रखें. बार बार गलतियां न करें.

व्यवसायिक/ Professional

व्यवसाय में उथल पुथल से  राहत मिलेगी. व्यवसाय में पहले किए गए बदलाव अच्छे नतीजा लेकर आ सकते हैं. कार्यक्षेत्र में किसी के साथ ज्यादा आत्मीयता बढ़ाना परेशानी में डाल सकता है. यह बात पूरे कार्यक्षेत्र में फैल सकती है. अपने निजी रिश्तों को कार्यक्षेत्र से दूर रखें. दूसरों पर कार्य को लेकर निर्भरता कम करें. व्यर्थ के विवादों से दूर रहें. सही समय पर सही निर्णय लेना बेहतर रहेगा.

स्वास्थ्य/Health

मानसिक अस्थिरता के कारण कार्य से मन भटक सकता है. मेडिटेशन करें और पर्याप्त नींद ले. 

आर्थिक स्थिति/Finance

अपनी आर्थिक स्थिति को जानकारियों बाहरी लोगों के साथ साझा न करें. पैसों का लेनदेन सोच समझकर करें. 

रिश्ते/Relationship

किसी भी करीबी संबंधी को निजी जीवन में हस्तक्षेप न करने दे.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aaj Ka Rashifal, Vrishabh Rashifal, Taurus Tarot Card Horoscope Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com