Leo Tarot Card Horoscope 27 September 2026 Singh Tarot Card Rashifal: जीवन में अंसतुलन आने से व्यवस्था बिगड़ सकती है. अपने मनोबल और आत्मविश्वास से स्थिति को संभालने का प्रयास करें. तनाव वाली परिस्थितियों से दूर रहे.कार्य से विश्राम लेकर परिवार और दोस्तों के लिए समय निकले. संबंधियों के आगमन से परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा. किसी की बातों में आकर गलत योजना में निवेश न करें. अपनी कीमती चीजों को संभाल कर रखें. बच्चों के साथ समय बिताकर तनाव कम कर सकते हैं.
व्यवसायिक/ Professional
व्यावसायिक मामलों में सावधानी रखें.शेयर्स, सट्टेबाजी और ज्यादा रिस्क वाले कार्यों से दूर रहे. गैरकानूनी कार्यों से दूर रहे. नौकरी में पैसों के गबन का आरोप लगा सकता है. इस समय अपने ऊपर लगे आप को गलत साबित करने की कोशिश करेंगे. उच्च अधिकारियों से मिलकर अपनी बात स्पष्ट रूप से रख सकते हैं. किसी सहकर्मी की ईर्ष्या के चलते स्थानांतरण की सूचना प्राप्त हो सकती है.
स्वास्थ्य/Health
ज्यादातर झुक कर कार्य करने के कारण सर्वाइकल और कंधों का दर्द बढ़ सकता है.कार्य करते समय टिक कर बैठने का प्रयास करें.
आर्थिक स्थिति/Finance
बिना सोचे समझे निवेश करने से नुकसान हो सकता है.सट्टेबाजी से दूर रहे.
रिश्ते/Relationship
विपरीत लिंगी लोगों से व्यवहार करते समय मर्यादा और मान सम्मान का ध्यान रखें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं