Gemini Tarot Card Horoscope 21 September 2026 Mithun Tarot Card Rashifal: अपने मन के भावों को सामने वाले के सामने व्यक्त कर सकते हैं. नए प्रेम संबंध की शुरुआत हो सकती है. परिवार के साथ किसी मनोरंजन यात्रा पर जाने की तैयारी करेंगे. अपने व्यक्तिगत और निजी कार्यों को लेकर सही योजना बनाएं. गलत तरीके से किए गए कार्यों में नुकसान की संभावना अधिक रहेगी.छोटे बच्चों के साथ समय-समय पर उनके कार्यों में शामिल हो, उन्हें उत्साहित कर सकते हैं.इससे आपस के रिश्तों में मजबूती आएगी. संतान के विवाह के लिए परिजनों से बातचीत हो सकती है.
व्यवसायिक/ Professional
कार्यस्थल पर अपने केबिन और आसपास की चीजों को व्यवस्थित कर रखें. फैली हुई चीजों से कार्य करते समय परेशानी अनुभव हो सकती है. फाइलों और आवश्यक कागजों को संभाल कर रखें. जरूरत पड़ने पर तुरंत सामने वाले को दे सकते हैं. जल्द ही कुछ नए अवसर प्राप्त होने की उम्मीद हो सकती है. छोटे-छोटे बदलाव कर विचारों में सकारात्मक बढ़ाएं. व्यवसाय में किसी नए संपर्क से मुलाकात विवाद में बदल सकती है. सामने वाले से बातचीत कर विवाद को सुलझाने का प्रयास करें.समय-समय पर बाजार की स्थिति समझकर आवश्यक बदलाव लाएं. परिस्थिति के अनुसार स्वयं को अपडेट करें.
स्वास्थ्य/Health
देर रात तक जागने से बचे. इससे शरीर में सुस्ती और आलस्य से बढ़ेगा.कार्य को व्यवस्थित कर सही समय पर सोने का प्रयास करें.
आर्थिक स्थिति/Finance
किसी आईपीओ में कुछ धनराशि लगा सकते हैं. थोड़ा धैर्य रखें. नुकसान देखने शेयर्स ना निकलें.
रिश्ते/Relationship
ससुराल पक्ष से अपने संबंधों को बेहतर कर सकते हैं. किसी के विवाह में शामिल हो मिलजुल कर रहने का प्रयास करेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं