विज्ञापन

Scorpio Tarot Card Rashifal: पुराना भ्रम हो सकता है दूर, समझदारी दिला सकती है नई शुरुआत

Scorpio Tarot Card Horoscope 18 September: Jugdement की ऊर्जा जमीन के दस्तावेज या खरीदारी से जुड़े मामलों में छोटी बातों पर ध्यान,नई नौकरी के लिए साक्षात्कार में सटीक ऐसे प्रभाव और आपकी निष्पक्ष सोच पर उच्च अधिकारियों के भरोसे की बात लेकर आ सकती है. आईए जानते हैं ,वृश्चिक राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तो, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Scorpio Tarot Card Rashifal: पुराना भ्रम हो सकता है दूर, समझदारी दिला सकती है नई शुरुआत
Scorpio Aaj Ka Rashifal 18 September 2026 |Vrishchik Tarot card horoscope Today
Photo Credit: NDTV

Scorpio Tarot Card Horoscope 18 September 2026 Vrashchik Tarot Card Rashifal: किसी व्यक्ति को लेकर बना हुआ भ्रम समाप्त हो सकता है. जमीन के दस्तावेज या खरीदारी से जुड़े मामले में छोटी सी छोटी चीज का भी  ध्यान रखें. किसी भी तरह  का भावनात्मक दबाव सहन न करें. अपनी बात स्पष्ट रूप से लोगों के सामने रखें. संभव है,कि कुछ लोगों को आपकी बात अच्छी ना लगे. लेकिन अपनी सीमा तय करना आवश्यक होगा. जीवनसाथी के साथ परिवार की व्यवस्था और जिम्मेदारी को लेकर खुलकर बात हो सकती है. 

व्यावसायिक/ Professional: 

संपत्ति की खरीद फ़रोख्त या अनुबंध सम्बन्धी अन्य मामले में महत्वपूर्ण दस्तावेज, लीगल पेपर्स या कॉन्ट्रैक्ट की अच्छे से  जांच हो सकती है. किसी मुश्किल कार्य के लिए फैसला लेने में आपके प्रयासों की सराहना होगी. मैनेजमेंट आपकी निष्पक्ष सोच पर भरोसा कर सकते है.. नई नौकरी के लिए साक्षात्कार में सटीक उत्तर सामने वाले पर प्रभाव डालेंगे.कुछ समय उस साक्षात्कार के जवाब के लिए इंतजार करना पड़ सकता है. 

स्वास्थ्य/Health:

देर रात तक सोचते रहने से नींद प्रभावित हो सकती है. अपने विचारों की उथल-पुथल-पुथल कम करें और समय पर नींद लेने का प्रयास करें. 


आर्थिक स्थिति/ Finance:

फाइनेंस से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं.अपनी आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखकर निर्णय ले. 


रिश्ते/Relationship:

किसी स्थिति परिवार और मित्रों के बीच किसी एक का चयन करना पड़ सकता है. इस समय परिवार का चयन आपके लिए बेहतर रहेगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aaj Ka Rashifal, Vrishchik Rashifal, Scorpio Tarot Card Horoscope
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com