Libra Tarot Card Horoscope 18 September 2026 Tula Tarot Card Rashifal: अपनी जिद मनवाने के लिए परिजनों पर दवाब न डालें. अत्यधिक क्रोध और अमर्यादित भाषा के उपयोग को नियंत्रित करें.बिना बात के क्रोधित होने से परिजनों से व्यवहार बिगड़ सकते है.लोगों की बाते सुनने की सहनशक्ति रखें. किसी मित्र या करीबी संबंधी पर शक होने पर सीधे आरोप न लगाएं. सामने वाले से बातचीत कर शक दूर कर सकते है. विचारों की उथल-पुथल को शांत होने दे.
व्यावसायिक/ Professional:
जीवन में कार्य और परिवार दोनों के बीच सही तालमेल बैठाएं. दोनों को सही स्थान पर प्राथमिकता देने का प्रयास करें. अपने कार्यों को समय पर पूरा करें. किसी बड़ी परियोजना में उच्च पद की प्राप्ति को लेकर सहयोगियों के साथ प्रतिस्पर्धा हो सकती हैं. इस स्थिति में अनैतिक साधनों का प्रयोग ना करें. अपनी योग्यता और काबिलियत को आधार बनाकर प्रतिस्पर्धा में जीत हासिल की जा सकती है. किसी के साथ गलत व्यवहार न करें.भाषा में मर्यादा रखे.
स्वास्थ्य/Health:
शरीर को स्वस्थ और त्वचा को चमकदार बनाए रखने के लिए पर्याप्त नींद,पानी और ताजे फलों और सब्जियों का सेवन जरूरी है.
आर्थिक स्थिति/Finance:
आर्थिक मामलों में हिसाब किताब की जांच स्वयं करें. हिसाब किताब के मामले में अति विश्वास ना करें.
रिश्ते/Relationship:
बीती बातों या टूटे हुए रिश्तों से दूरी बनाएं.इनसे सिर्फ दुःख मिलेगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं