Gemini Tarot Card Horoscope 18 September 2026 Mithun Tarot Card Rashifal: दूसरों की बातों में आकर स्वयं को कमजोर न समझे. अपने आत्मविश्वास और मनोबल पर किसी को हावी न होने दे. पारिवारिक मामलों में संवेदनशीलता बनाए रखे. किसी करीबी संबंधी की मदद किसी विवाद से बाहर निकलने में कर सकते है.ससुराल पक्ष के साथ रिश्ते सुधारें. संतान की संगति को नजरअंदाज न करें. जीवनसाथी की अपेक्षाओं को पूरा करने का प्रयास करें. छोटी-बड़ी बातों पर नाराज होने की जगह उन्हें नजर अंदाज कर सकते हैं.
व्यवसायिक/ Professional:
कुछ लोगों की जलन के चलते नौकरी में महत्वपूर्ण परियोजना से बाहर जा सकते हैं. नौकरी में पदोन्नति या स्थानांतरण को बात सामने आ सकती है. अपनी व्यावसायिक गतिविधियों पर पूरी नजर रखें.कौन,कब और किस काम को अंजाम दे रहा है. तो उसके बारे में जानकारी रखें. कार्यस्थल पर लंबे समय तक अनुपस्थित ना रहे.इससे कार्यों के साथ तालमेल बैठाने में दिक्कत हो सकती है.किसी करीबी मित्र से उसके व्यवसाय में साझेदारी का प्रस्ताव प्राप्त होने से उत्साहित होंगे .
स्वास्थ्य/Health:
थकान और कमजोरी के चलते रक्तचाप काफी कम हो सकता है. इस समय नमक के सेवन पर ध्यान रखें.
आर्थिक स्थिति/Finance:
आर्थिक लाभ होने से राहत महसूस करें.शेयर बाजार में धन निवेश करते समय सावधान रहे.
रिश्ते/Relationship:
प्रेम संबंधों में नजदीकी बढ़ेगी.पुराने लोगों के साथ रिश्ते बेहतर करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं