विज्ञापन

Cancer Tarot Card Rashifal: नई नौकरी का इंतजार बढ़ा सकता है बेचैनी, करियर में धैर्य रहेगा जरूरी

Cancer Tarot Card Horoscope 18 September: Five of pentacles की ऊर्जा नौकरी की प्रतीक्षा में प्रयासों में तेजी, परियोजना के रुकने के कारण तनाव और किसी भरोसेमंद व्यक्ति की मदद से निजी कार्यों को पूरा करने में सहायता मिलने की बात लेकर आ सकती है. आईए जानते हैं, कर्क राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तो, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Cancer Tarot Card Rashifal: नई नौकरी का इंतजार बढ़ा सकता है बेचैनी, करियर में धैर्य रहेगा जरूरी
Cancer Aaj Ka Rashifal 18 September 2026 | Kark Tarot card horoscope Today
Photo Credit: NDTV

Cancer Tarot Card Horoscope 18 September 2026 Kark Tarot Card Rashifal: अचानक से कुछ खर्च सामने आने से बजट को लेकर चिंतित हो सकते हैं.इस समय स्थिति को संभालने का प्रयास करेंगे. किसी भरोसेमंद व्यक्ति की मदद निजी कार्यों को पूरा करने में प्राप्त हो सकती है.सभी जिम्मेदारियां को अकेले उठाने की जगह अन्य लोगों के साथ साझा कर सकते हैं. जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं. परिवार के सदस्यों के साथ घर की मरम्मत या नवीनीकरण की बात हो सकती है.व्यस्तता के चलते प्रिय को समय ना दे पाने के कारण उसकी नाराजगी सहन करना पड़ सकती है. 

व्यवसायिक/ Professional: 

नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को काफी प्रतीक्षा करना पड़ सकती है. इसके बावजूद प्रयासों में कमी ना आने दे. सीमित साधन और बेहतर समाधान निकालना  योग्यता और काबिलियत को साबित कर सकता है. कार्यस्थल पर सीमित संसाधन चुनौती बन सकते हैं. व्यवसाय में पुराने कार्यों को लेकर गंभीरता से विचार कर सकते हैं. उच्च अधिकारी की राजनीति के चलते किसी बड़ी परियोजना को रोका जा सकता है.परियोजना में अच्छे पद के साथ अच्छे आर्थिक लाभ की संभावना नजर आ रही है. जल्द ही परियोजना से शुरू होने पर अच्छे अवसर सामने आ सकते हैं. 

स्वास्थ्य/Health: 

गैस की वजह से सीने में काफी जलन महसूस हो सकती है. खान-पान को लेकर सावधानी रखें. देर रात  भोजन न करें. 

आर्थिक स्थिति/Finance: 

किसी की आर्थिक मदद करने से पहले अपनी क्षमता का ध्यान रखें. अनावश्यक खर्च न करें. 

रिश्ते/Relationship:

विवाहेत्तर संबंधों का सामने आना रिश्तों को तोड़ सकता है.ऐसे रिश्तो से दूर रहने का प्रयास करें.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aaj Ka Rashifal, KARK RASHIFAL, Cancer Tarot Card Horoscope
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com