विज्ञापन

Leo Tarot Card Rashifal: बड़े फैसलों से स्थिति मजबूत, करीबी से धोखे के कारण नुकसान की आशंका

Leo Tarot Card Horoscope 14 October:Two of swords की ऊर्जा जीवन में व्यावहारिकता और भावनात्मकता के बीच संतुलन लाने का प्रयास, अपनी गलती के लिए दूसरों पर दोष ना डालने की कोशिश और पारिवारिक जीवन में अच्छा तालमेल बनाए रखने की आवश्यकता की बात लेकर आ सकती है.आईए जानते हैं, सिंह राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों,आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Leo Tarot Card Rashifal: बड़े फैसलों से स्थिति मजबूत, करीबी से धोखे के कारण नुकसान की आशंका
Leo Aaj Ka Rashifal 14 October 2026 | Singh Tarot Card Horoscope Today
Photo credit: NDTV

Leo Tarot Card Horoscope 14 October 2026 Singh Tarot Card Rashifal: किसी करीबी व्यक्ति के कारण मिले धोखे से आर्थिक परेशानी हो सकती है. सामने वाले से रिश्ता  खत्म करने पर विचार करेंगे. इस समय अपनी भावनाओं को संतुलित रखें. जीवन में बढ़ता तनाव काफी बड़े बदलाव ला सकता है.जिसके चलते जीवनसाथी से दूर होने पर विचार कर सकते हैं. संपत्ति के बंटवारे को लेकर चर्चा हो सकती है.किसी एक सदस्य की जिद के कारण बंटवारे की बात अभी टल सकती है. अपने खर्चों को नियंत्रित करें. संतान के भविष्य को लेकर चिंतित होंगे. 

व्यवसायिक/ Professional

कार्यस्थल पर अपनी स्थिति को मजबूत करने के लिए कुछ बड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं.इस समय विभाग बदलने की अपनी इच्छा उच्च अधिकारियों के सामने रख सकते है. किसी अधिकारी के पक्षपात पूर्ण व्यवहार के कारण किसी परियोजना से आपका नाम हटाया जा सकता है.नई नौकरी के प्रस्ताव पर दोबारा विचार कर सकते हैं. अपने कार्यों को पूरा करने के लिए दूसरों पर निर्भरता कम करें.स्वयं की गई मेहनत से प्राप्त सफलता  आत्मविश्वास में वृद्धि करती है. जल्दबाजी में किसी कार्य को करते समय उससे संबंधित सभी अच्छे या बुरे प्रतिफल को ध्यान में अवश्य रखें. बाद में पछताने से अच्छा पहले ही कार्य को बेहतर तरीके से पूरा करें. 

स्वास्थ्य/Health

गरिष्ठ भोजन करने से बचें. पाचन से संबंधित समस्याओं को लेकर लापरवाह ना हो, समस्या ज्यादा बढ़ने पर काफी परेशानी हो सकती है. 

आर्थिक स्थिति/Finance

बच्चों  के लिए आवश्यक वस्तुओं के खरीदारी कर सकते हैं. परिवार के किसी सदस्य के खास अवसर  पर कीमती उपहार खरीदने पर विचार करेंगे. 

रिश्ते/Relationship

पति-पत्नी के बीच पैसों को लेकर तनाव बढ़ सकता है. सामने वाला व्यक्ति हर गलती के लिए आपको दोषी बना सकता है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aaj Ka Rashifal, Singh Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com