विज्ञापन

मच्छर घर में ना आए इसके लिए क्या करें? मच्छर को भगाने के लिए क्या जलाना चाहिए

अगर, आप भी शाम होते ही मच्छरों से परेशान हो जाते हैं और इनसे छुटकारा पाना चाहते हैं तो यहां जानिए मच्छर घर में ना आए इसके लिए क्या करें? मच्छर को भगाने के लिए क्या जलाना चाहिए.

मच्छर घर में ना आए इसके लिए क्या करें? मच्छर को भगाने के लिए क्या जलाना चाहिए
मच्छर कैसे भगाएं
file photo

रात का समय होते ही घर और बाहर हर जगह मच्छरों का आतंक बढ़ जाता है. शाम ढलते ही मच्छर घर में घुसने लगते हैं और नींद तक हराम कर देते हैं. मच्छरों को भगाने के लिए लोग ज्यादातर बाजार में मिलने वाले केमिकल रिपेलेंट का इस्तेमाल करते हैं. हालांकि, इनसे कुछ समय तक तो मच्छरों से राहत रहती है वो भी जब तक इन केमिकल का असर रहता है, लेकिन इसके बाद फिर मच्छर परेशान करने लगते हैं. अगर, आप भी मच्छरों से परेशान रहते हैं तो घर में कुछ आसान तरीके से मच्छरों को दूर रख सकते हैं. चलिए आपको बताते हैं मच्छर घर में ना आए इसके लिए क्या करें? मच्छर को भगाने के लिए क्या जलाना चाहिए.

मच्छरों को भगाने के लिए क्या जलाएं?

मच्छरों को भगाने के लिए नीम के सूखे पत्ते, लौंग, लहसुन और प्याज के पत्तों आपकी मदद कर सकते हैं. नीम के सूखे पत्ते, लौंग, लहसुन और प्याज के पत्तों को पीसकर एक मिश्रण तैयार करें. इसके बाद इसमें कपूर मिलाएं, फिर किसी तेल को गर्म करके इसे उसमें पकाएं. पकाते समय एक कपूर की गोली और डाल दें, जिससे इसकी खुशबू और अधिक बढ़ जाए.

मच्छर भगाने वाला उपाय

  • नीम के सूखे पत्ते, लौंग, लहसुन और प्याज के पत्ते लें
  • सभी चीजों को अच्छी तरह पीस लें
  • इसमें कपूर मिलाएं
  • तेल गर्म करके इस मिश्रण को उसमें पकाएं
  • मिश्रण ठंडा होने पर इसे छान लें

प्याज का दीपक बनाएं

मच्छरों को भगाने के लिए प्याज का दीपक बनाएं. एक प्याज लें और उसमें छोटा सा छेद कर दें. इस मिश्रण को प्याज के अंदर भरें और उसमें बत्ती लगाकर जला दें. इसकी गंध और धुआं मच्छरों को दूर रखने में मदद कर सकता है. इसे शाम के समय घर की किसी खुली जगह पर रख दें, ताकी महक पूरे घर में फैल सके.

मच्छर भगाने वाली मशीन

मच्छर भगाने वाली मशीन में भी इस मिश्रण का इस्तेमाल किया जा सकता है. तैयार तेल को छानकर खाली रिफिल बोतल में भरकर मच्छर भगाने वाली मशीन में भर दें. इससे घर में नेचुरल खुशबू फैलेगी और मच्छरो को दूर रखने में मदद मिल सकती है.

यह भी पढ़ें:- कंबल-रजाई बिना धोए कैसे साफ करें? कंबल की बदबू दूर करने के आसान तरीके

यह भी पढ़ें:- गर्दन का कालापन कैसे दूर करें? गर्दन की गंदगी और टैनिंग हटाने के आसान तरीके

यह भी पढ़ें:- चेहरे के ब्लैकहेड्स कैसे साफ करें? नाक, ठुड्डी और माथे पर ब्लैकहेड्स हटाने के आसान तरीके

यह भी पढ़ें:- गंदे पीले तकिये को कैसे साफ करें? तकिया कवर साफ करने का आसान तरीका

यह भी पढ़ें:-  पानी की बोतल को अंदर से कैसे साफ करें? एक्सपर्ट से जानें स्टेनलेस स्टील और पीतल की बोतल साफ करने का आसान तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Machar Bhagane Ka Tarika, Mosquitoes
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com