विज्ञापन

DIY Cleaning Hacks: सोने की चैन को घर पर कैसे साफ करें? जानिए गोल्ड के इयररिंग साफ करने का सही तरीका

आज हम आपको घर पर सोने की चेन और इयररिंग साफ करने का तरीका बताने जा रहे हैं. इससे आपको महंगे क्लीनर या फिर ज्वेलर पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. आइए जानते हैं क्लीनिंग हैक्स...

DIY Cleaning Hacks: सोने की चैन को घर पर कैसे साफ करें? जानिए गोल्ड के इयररिंग साफ करने का सही तरीका
घर पर सोने के गहनों को कैसे साफ करें?
Photo Credit: NDTV

Sone Ke Earrings Ko Kaise Saaf Karen: सोने की चेन और इयररिंग पूरे लुक में चार चांद लगाने का काम करते हैं. लेकिन रोजाना की भागदौड़, पसीना, मेकअप और बाकी चीजों से इन पर गंदगी जमना शुरू हो जाती है. इसके कारण सोने की चमक फीकी पड़ने लगती है और खूबसूरती कम होने लगती है. ऐसे में कई लोग इन्हें साफ करने के लिए महंगे क्लीनर का इस्तेमाल करते हैं या फिर ज्वेलर के पास जाने लगते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं घर की किचन में मौजूद कुछ चीजों से आप सोने की इन चीजों को आसानी से साफ कर सकते हैं. इसी कड़ी में आज हम आपको घर पर सोने की चेन और इयररिंग साफ करने का तरीका बताने जा रहे हैं. आइए जानते हैं...

सोने की सफाई के दौरान बरतें सावधानी

हर सोने के गहने को एक ही तरह से साफ नहीं करना चाहिए. अगर आपकी चेन या बालियां शुद्ध सोने की हैं, तो उन्हें हल्के गुनगुने पानी में कुछ देर भिगा दें. लेकिन अगर ज्वेलरी गोल्ड-प्लेटेड है तो उसे भिगोने या ज्यादा रगड़कर साफ करने से बचें, क्योंकि इससे सोने की परत उतर सकती है. साथ ही जिन सोने केे इयररिंग में मोती जैसे नाजुक स्टोन लगे हों, उन्हें पानी में नहीं डुबोना चाहिए. साथ ही 22 कैरेट सोना भी काफी मुलायम होता है, इसलिए उसकी सफाई करते समय भी खासा ध्यान रखना चाहिए.

गुनगुने पानी और साबुन से करें सफाई

सोने के गहनों को साफ करने के लिए एक छोटे बर्तन में हल्का गुनगुना पानी लें, ध्यान रखें कि पानी ज्यादा गर्म न हो. इसमेंं कुछ बूंदें बर्तन धोने वाले लिक्विड डिशवॉश की डाल दें. अगर इयररिंग साफ कर रहे हैं, तो पहले उनके पीछे लगे लॉक निकाल लें. फिर हर गहने को अलग-अलग पानी में रखें, ताकि वे आपस में रगड़ न खाएं. फिर इन्हें 10 से 15 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें. इससे गहनों पर जमा मैल और गंदगी नरम हो जाएगी जिससे साफ करना आसान होगा.

Latest and Breaking News on NDTV

सॉफ्ट ब्रश का करें इस्तेमाल

जब गुनगुने पानी में भिगोने से गंदगी नरम पड़ जाए तो एक मुलायम ब्रिसल वाले टूथब्रश की मदद से गहनों को हल्के हाथों सेे साफ करें. चेन की कड़ियों, उसके लॉक और इयररिंग के छोटे-छोटे कोनों पर खास ध्यान दें. साथ ही इयररिंग के पीछे वाले हिस्से को साफ करने के लिए आप कॉटन स्वैब का इस्तेमाल कर सकते हैं. ध्यान रखें कि ज्यादा जोर से रगड़ने की जरूरत नहीं है. इसके बाद हर गहने को गुनगुने पानी में धो लें, ताकि साबुन पूरी तरह निकल जाए. 

बेकिंग सोडा को करें यूज

अगर सफाई के बाद भी सोने के गहनों पर कुछ जगह धुंधली या फीकी दिखाई दे रही है, तो आप बेकिंग सोडा काा इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए लगभग 2 चम्मच बेकिंग सोडा में 1 चम्मच पानी मिलाकर एक पेस्ट बना लें. अब इस पेस्ट को मुलायम कपड़े की मदद से गहने पर लगाएं और बहुत हल्के हाथों से गोल-गोल घुमाते हुए साफ करें. इसके बाद इसे 4 से 5 मिनट तक लगा रहने दें और फिर अच्छी तरह पानी से धो लें. इससे जिद्दी दाग आसानी से हट जाएंगे.

गहनों को सही तरीके से सुखाएं

सफाई के बाद सोने के गहनों को मुलायम कपड़े से धीरे-धीरे पोंछ लें. इसके बाद उन्हेंं पूरी तरह सूखने के लिए कुछ समय खुली हवा में छोड़ दें. जब गहने पूरी तरह सूख जाएं, तो मुलायम कपड़े से हल्का-सा रगड़कर पॉलिश करें, इससे उनकी चमक और निखर जाती है. 

जरूरी बात

सोने के गहनों की सफाई के लिए ब्लीच, टूथपेस्ट या सिरके का इस्तेमाल न करें. ये चीजें सोने की सतह को नुकसान पहुंचा सकती हैं और उस पर खरोंच भी डाल सकती हैं. गहनों की चमक लंबे समय तक बनाए रखने के लिए परफ्यूम, डिओ या मेकअप लगाने के बाद ही उन्हें पहनें. नहाते समय या स्विमिंग पूल में जाने से पहले गहने उतार दें. साथ ही, हर गहने को अलग-अलग मुलायम पाउच या डिब्बे में रखें, ताकि वे आपस में रगड़कर खराब न हों.

यह भी पढ़ें: पोछा कैसे साफ करें? मॉप को कैसे साफ करें, तरीका जानिए यहां

यह भी पढ़ें: बदबूदार कीड़ों को कैसे दूर रखें? कीड़ों को घर से दूर रखने के आसान तरीके

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News, DIY Cleaning Hacks
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com