Taurus Tarot Card Horoscope 12 October 2026 Vrishabh Tarot Card Rashifal: आमदनी और खर्चों को लेकर संतुलन बनाने की कोशिश करें. पुराने निवेश पर दोबारा विचार कर सकते हैं. पैतृक संपत्ति को लेकर पिता-पुत्र में तनाव होने की स्थिति बन सकती है. इस समय समझदारी से काम कर तनाव को दूर किया जा सकता है. किसी करीबी संबंधी की बदसलूकी की शिकायत परिजनों से कर सकते हैं. इस बात के चलते कुछ सदस्यों की नाराजगी हो सकती है.बार-बार टूटने के बाद आई मजबूती इंसान को फौलाद की तरह बना सकती है.
व्यवसायिक/ Professional
किसी नए मित्र से व्यापार के लिए उधार ले सकते हैं. बिना ज्यादा जानकारी के सामने वाले से उधार लेना बड़ी मुसीबत में डाल सकता है. कार्यस्थल पर कुछ सहयोगी मित्रों के साथ विवाद होने आशंका हो सकती है. इस समय बातचीत में धैर्य और संयम रखें. कुछ कठोर नियम कार्य स्थल पर सभी की नाराजगी का कारण हो सकते हैं. उच्च अधिकारियों द्वारा इन नियमों का सकती से पालन करने की बात रखी जा सकती है. छोटे बड़े निर्णयों को समझदारी से लें. भावुकता की जगह व्यवहारिकता सही निर्णय लेने में सहायक रहेगी.
स्वास्थ्य/Health
शरीर में भारीपन और जकड़न हो सकती है. हल्के फुल्के व्यायाम और स्ट्रेचिंग से राहत मिलेगी.
आर्थिक स्थिति/ Finance
ब्रांडेड सौंदर्य प्रसाधन खरीद सकते हैं. इस समय स्वयं को और बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे.
रिश्ते/ Relationship
जीवन में रिश्तों का महत्व सभी चीजों से बड़ा होता है.पैसों को रिश्तों और खुशियों का आधार ना बनाएं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं