विज्ञापन

Virgo Tarot Card Rashifal: जरूरत पड़ने पर मना करना सिखें, भावनाओं को नियंत्रित करने की करें जरूरत

Virgo Tarot Card Horoscope 09 October: Five of pentacles की ऊर्जा पैसों को लेकर सही संतुलन बनाने का कोशिश, किसी को ज्यादा उधार देने से बचने की कोशिश और रिश्तो में मधुरता बनाए रखने के लिए स्वार्थी लोगों से दूर रहने की बात लेकर आ सकती है. आईए जानते हैं, कन्या राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तो, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Virgo Tarot Card Rashifal: जरूरत पड़ने पर मना करना सिखें, भावनाओं को नियंत्रित करने की करें जरूरत
Virgo Aaj Ka Rashifal 09 October 2026 | Kanya Tarot Card Horoscope Today
Photo Credit: NDTV

Virgo Tarot Card Horoscope 09 October 2026 Kanya Tarot Card Rashifal: जरूरत से ज्यादा भावनात्मक सोच नुकसान पहुंचा सकती हैं. कुछ करीबी संबंधी आपकी भावनाओं से लाभ उठा सकते हैं.इस स्थिति से बचकर रहे. पैसों के मामले में पारदर्शिता बनाए रखें. किसी भी ऐसे कार्य को ना करें, जहां आर्थिक नुकसान की आशंका नजर आ रही हो. दूसरों के मदद करते समय अपनी क्षमता का ध्यान अवश्य रखें.किसी के आंसुओं पर न पिघले.करीबी लोग या मित्र आपकी भावनाओं को अपने फायदे का रास्ता बना सकते हैं. 

व्यवसायिक/ Professional

कार्य क्षेत्र में किसी सहयोगी को बार-बार उधार ना दें. इससे सामने वाला आपको अपना एटीएम समझ सकता है. कभी-कभी मना करना दूसरों को आपका महत्व समझा देगा. लोगों की बातों में आकर कोई भी गलत  प्रतिक्रिया न दें.पहले सच को जाने. इस बात का ध्यान रखें कि लोग भावनाओं का फायदा उठा सकते है.इस बात का ध्यान रखें, कि आपकी भावनाएं लोगों की खुशियों का रास्ता ना बन जाए. 

स्वास्थ्य/Health

ज्यादा समय खड़े रहकर कार्य न करें. एक स्थान पर खड़े रहने की जगह टहलना परेशानी से बचा सकता है. 

आर्थिक स्थिति/Finance

आमदनी और खर्चों में संतुलन बनाए रखें.परिवार का बजट बनाते समय अनावश्यक खर्चों के लिए कुछ धनराशि आवश्यक शामिल करें. 

रिश्ते/Relationship 

यदि कोई बार-बार आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा रहा है. तो उससे बातचीत बंद कर दें.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aaj Ka Rashifal, Kanya Rashifal, Virgo Tarot Card Horoscope
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com