विज्ञापन

अपराजिता के फूल से बनाएं ये होममेड सिरम, चेहरे पर आएगा निखार, सिर्फ ये 2 चीजों से बनाकर रख लें

DIY Aparajita Flower Serum for Glowing Skin: अपराजिता के फूल और अलसी से घर पर आसान DIY सिरम बनाया जा सकता है. अलसी त्वचा को नमी देने में मदद कर सकती है, जबकि अपराजिता में एंटीऑक्सीडेंट कंपाउंड पाए जाते हैं. हालांकि, इसके फायदों के पक्के वैज्ञानिक प्रमाण सीमित हैं.

अपराजिता के फूल से बनाएं ये होममेड सिरम, चेहरे पर आएगा निखार, सिर्फ ये 2 चीजों से बनाकर रख लें
अपराजिता के फूल और अलसी से घर पर आसान DIY सिरम बनाएं
ndtv

ग्लोइंग और हाइड्रेटेड स्किन के लिए बाजार में कई तरह के सीरम मिलते हैं, लेकिन अगर आप घर पर कुछ आसान ट्राई करना चाहते हैं तो अपराजिता के फूल और अलसी से बना DIY सिरम एक विकल्प हो सकता है. अपराजिता के फूलों में एंथोसायनिन जैसे पौधों से मिलने वाले एंटीऑक्सीडेंट कंपाउंड पाए जाते हैं, जबकि अलसी पानी के साथ जेल जैसा टेक्सचर बनाती है. हालांकि, इस घरेलू सिरम को किसी त्वचा रोग का इलाज नहीं माना जा सकता है.

सिर्फ 2 चीजों से तैयार होगा सिरम

जानकारी के अनुसार, इसे बनाने के लिए एक गिलास पानी को पैन में हल्का गर्म करें. इसमें करीब एक चम्मच अलसी के बीज और मुट्ठीभर अपराजिता के फूल डाल दें. ताजे फूल उपलब्ध न हों तो सूखे फूल भी लिए जा सकते हैं. अब इसे धीमी आंच पर करीब 7-8 मिनट पकाएं. जब पानी थोड़ा गाढ़ा लगे तो गैस बंद कर दें और मिश्रण को छान लें. पूरी तरह ठंडा होने के बाद इसे साफ कंटेनर में भरकर फ्रिज में रखें.

त्वचा पर क्या असर हो सकता है?

अलसी से बनने वाला जेल त्वचा को हल्की नमी देने और उसे मुलायम महसूस कराने में मदद कर सकता है. वहीं, अपराजिता में मौजूद पौधों के एंटीऑक्सीडेंट कंपाउंड त्वचा की देखभााल में संभावित भूमिका रखते हैं. लेकिन एक्सपर्ट्स के मुताबिक, घर पर बने इस तरह के सिरम से चेहरे पर तुरंत ग्लो आने या टैनिंग और दाग-धब्बे दूर होने का पक्का दावा नहीं किया जा सकताा है.

ये भी पढ़ें- Mehndi Designs: नवरात्रि, दूर्गा पूजा और गरबा नाइट्स के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, हाथों में लगेंगे चार चांद

कितने दिन तक करें इस्तेमाल

यह पानी आधारित घरेलू सिरम है, इसलिए इसमें बाजार के प्रिजर्वेटिव नहीं होते है. इसे लंबे समय तक कमरे के तापमान पर रखनाा ठीक नहीं है. साफ, एयरटाइट कंटेनर में भरकर फ्रिज में रखें और कुछ दिनों के भीतर इस्तेमाल कर लें. अगर इसमें बदबू, रंग या टेक्सचर में बदलाव नजर आाए तो इसे चेहरे पर न लगाएं.

लगाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

फेसवॉश के बाद थोड़ी मात्रा में सिरम चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से फैलाएं. इसके बाद मॉइश्चराइजर लगााया जा सकता है. त्वचा एक्सपर्ट की सलाह है कि किसी भी DIY चीज को पूरे चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें. संवेदनशील या मुंहासे वाली त्वचा पर जलन, खुजली या लालिमा हो तो इस्तेमाल तुरंत बंद कर दें. दिन में स्किन केयर के सााथ सनस्क्रीन लगाना भी जरूरी है.

ये भी पढ़ें- मेहंदी का रंग नहीं चढ़ता? इस देसी तरीके से बनाएं पेस्ट, बालों पर आएगा नेचुरली टिंट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aparajita Benefits, Aparajita Face Serum, Aparajita Flower Benefits
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com