विज्ञापन

पैसे, बच्चा या नौकरी नहीं... शादीशुदा कपल्स को इन 4 बातों पर भी जरूर करनी चाहिए चर्चा, रिश्ता रहेगा मजबूत

कुछ टॉपिक ऐसे होते हैं जिनपर मैरीड कपल एक-दूसरे से बात नहीं करते और धीरे-धीरे रिश्तों में फासला बढ़ता है. इसी कड़ी में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कपल को पैसा, नौकरी, बच्चे के अलावा किन जरूरी बातों पर चर्चा करनी चाहिए.

पैसे, बच्चा या नौकरी नहीं... शादीशुदा कपल्स को इन 4 बातों पर भी जरूर करनी चाहिए चर्चा, रिश्ता रहेगा मजबूत
मैरिड कपल को किन टॉपिक पर बात करनी चाहिए?
Photo Credit: Magnific

Relationship Tips: शादीशुदा जीवन में पैसे, बच्चों की परवरिश, करियर और नौकरी को लेकर बात करना बहुत ज्यादा जरूरी होता है. इन मामलों में एक दूसरे के विचार से समझदारी बढ़ती है और एक-दूसरे को अच्छे से जानने का मौका मिलता है. लेकिन क्या आप जानते हैं इनके अलावा कुछ टॉपिक ऐसे होते हैं जिनपर मैरीड कपल एक-दूसरे से बात नहीं करते और धीरे-धीरे रिश्तों में फासला बढ़ता है. इसी कड़ी में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कपल कोो पैसा, नौकरी, बच्चे के अलावा किन जरूरी बातों पर चर्चा करनी चाहिए. रिलेशनशिप एक्सपर्ट्स कहते हैं कि प्यार, दोस्ती, व्यक्तिगत सपनों और एक-दूसरे की सोच से जुड़ी बातचीत ही रिश्ते को लंबे समय तक मजबूत बनाए रखती है. इसलिए पति-पत्नी को समय निकालकर ऐसी बातों पर भी चर्चा करनी चाहिए.

1. हम अच्छे दोस्त हैं या नहीं?

लंबे समय तक चलने वाले रिश्ते सिर्फ प्यार ही नहीं, बल्कि अच्छी दोस्ती की वजह से भी मजबूत बने रहते हैं. हालांकि, रोजम की भागदौड़ में कई कपल्स धीरे-धीरे ऐसे रहने लगते हैं जैसे वे सिर्फ एक घर शेयर कर रहे हों. ऐसे में एक-दूसरे से पूछें कि आखिरी बार आप दोनों कब साथ मेंं दिल खोलकर हंसे थे या पहले कौन-सी चीजें साथ करना पसंद करते थे जो अब छूट गई हैं. हो सकता है कि आपको कोई पुराना शौक, पसंदीदा टीवी शो या साथ बिताने की कोई खास आदत फिर से याद आ जाए. अपने जीवनसाथी को सिर्फ पार्टनर नहीं, बल्कि एक अच्छे दोस्त की तरह देखना और उनके साथ समय बिताना पूरे परिवार के माहौल को बेहतर बनाता है.

2. अधूरे सपनों पर करें बात

समय के साथ इंसान बदलता रहता है, लेकिन मन में छिपे कई सपने अक्सर अनकहे रह जाते हैं. हो सकता है कि आपके पार्टनर का सपना हो, जो अभी तक पुरा न हुआ हो. अगर इन इच्छाओं पर कभी बात न हो, तो वे धीरे-धीरे पछतावे या मन की नााराजगी में बदल सकती हैं. ऐसे में अपने जीवनसाथी को बिना टोके और बिना बीच में सलाह दिए अपने सपनों के बारे में खुलकर बात करने का मौका दें. साथ ही उनकी बात सुनते समय तुरंत सॉल्यूशन देने की कोशिश न करें. कई बार सिर्फ ध्यान से सुनना ही यह एहसाास दिलाता है कि उनकी भावनाएं और इच्छाएं आपके लिए मायने रखती हैं.

3. इमोशनली कैसा फील कर रहे हो?

रोजाना पति-पत्नी एक-दूसरे से अक्सर पूछते हैं, 'आज दिन कैसा रहा?' और जवाब भी ज्यादातर वही 'ठीक रहा, अच्छा रहा' होता है. लेकिन इसके अलावा अपने पार्टनर से पूछें कि इन दिनों उन्हें किस बात की चिंता सता रही है, क्या चीज उन्हें परेशान कर रही है या हाल ही में कौन-सी बात उनके लिए सबसे ज्यादा भारी महसूस हुई है. तनाव, दुख, अकेलापन और आत्मविश्वास की कमी जैसे इमोशन्स कई बार एक खुशहाल दिखने वाले रिश्ते में भी चुपचाप बढ़ती रहते हैं. ऐसे में अपने जीवनसाथी को ये भरोसा दिलाएं कि आप उनकी बात सुनने के लिए हैं, न कि हर समस्या का तुरंत हल निकालने के लिए. दरअसल, जब किसी व्यक्ति को ये एहसास होता है कि वो बिना किसी डर या झिझक के अपनी परेशानियां साझा कर सकता है, तो रिश्ते में विश्वास और इमोशनल कनेक्शन बढ़ता है.

4. एकसाथ कैसे बढ़ना चाहते हैं?

आप अपने पार्टनर से बात करें कि आने वाले सालों में आप कहां रहना चाहेंगे, अपना समय किस तरह बिताना चाहेंगे और बढ़ती उम्र में किस तरह का जीवन जीने की इच्छा रखते हैं. ये भी सोचें कि 80 साल की उम्र में आप खुद को एक कपल के रूप में कैसा देखना चाहते हैं. हालांकि, ये बातचीत काफी ज्यादा सीरियस लग सकती है, लेकिन ये रिश्ते को डायरेक्शन दिखाते हैं.

यह भी पढ़ें: Relationship Tips:पहली बार डेट पर जा रहे हैं? भूलकर भी इन 4 चीजों पर न दें अपनी सफाई, खराब हो सकता है इंप्रेशन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News, Relationship Tips
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com